फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Tourism Number of tourists increased on weekends, Parwanoo-Shimla jammed

Himachal Tourism: वीकेंड पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या, परवाणू-शिमला जाम, लंबा खिंच सकता है समर टूरिस्ट सीजन

Sun, 23 Jun 2024 01:15 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/परवाणू।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/परवाणू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 01:15 PM IST
सार

हिमाचल में वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वीकेंड पर दो छुट्टियों के चलते हिमाचल आने वाले सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। 
 

विज्ञापन
Himachal Tourism Number of tourists increased on weekends, Parwanoo-Shimla jammed
वीकेंड पर सैलानियों की अवाजाही में भी तेजी रही। रिज मैदान पर उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानियों ने हिमाचल का रुख किया। सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी से प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू और शिमला में जाम की समस्या पेश आई। परवाणू में वाहनों की करीब दो किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


वीकेंड पर दो छुट्टियों के चलते हिमाचल आने वाले सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। शिमला शहर के सर्कुलर रोड पर शनिवार को पूरे दिन ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिसके कारण शहर के लोगों और बाहरी राज्यों से आए सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ी। शिमला के समीप प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा से हाटू मंदिर जाने वाली सड़क पर करीब 3 घंटे वाहन जाम में फंसे रहे। हिमाचल दौरे पर आए कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र शर्मा भी नारकंडा-हाटू मंदिर मार्ग पर जाम में फंसे रहे। देवेंद्र ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या पेश आ रही है। सरकार को वाहनों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था करनी चाहिए। उधर, वीकेंड और राज्यस्तरीय शूलिनी मेले को लेकर कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर परवाणू में जाम लगता रहा। जाम लगने का मुख्य कारण टोल बैरियर पर मैनुअल सिस्टम से वाहनों की पर्ची काटना है।
विज्ञापन


हिमाचल में इस बार लंबा खिंच सकता है समर टूरिस्ट सीजन
हिमाचल में इस साल 15 जुलाई तक समर टूरिस्ट सीजन जोरों पर रहने की उम्मीद है। सैलानियों ने जुलाई के पहले हफ्ते के लिए कमरों की बुकिंग को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आमतौर पर प्रदेश में 30 जून तक समर टूरिस्ट सीजन सिमट जाता है। मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी के चलते जून माह के आखिर में भी हिमाचल के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं। बरसात सामान्य रहती है तो जुलाई के पूरे महीने में भी ट्रैकिंग के लिए बड़ी संख्या में देसी और विदेसी सैलानी हिमाचल का रुख करेंगे। वीकेंड पर हिमाचल में सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। शिमला, मनाली, चायल, कसौली सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। सैलानियों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मई और जून माह में लोकसभा चुनावों के बाद हिमाचल में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सैलानी परिवारों के साथ समूहों में हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं, जिससे होटलों में कमरों की बुकिंग में तेजी आई है। जुलाई के लिए दिल्ली, चंडीगढ, अमृतसर से शिमला, मनाली और धर्मशाला के लिए टैक्सियों और टेंपो ट्रेवलरों की बुकिंग जोरों पर है। ऑल हिमाचल कामर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर का कहना है कि इस साल जुलाई में भी पर्यटन कारोबार तेज रहने की उम्मीद है। जुलाई के लिए टैक्सियों की एडवांस डिमांड चल रही है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर कहते हैं कि पर्यटन स्थलों पर 15 जुलाई तक बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। इस हफ्ते भी वाकिंग टूरिस्टों की संख्या में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed