{"_id":"65894e2170b2c9e9c50da473","slug":"himachal-tourism-christmas-2023-celebration-dj-for-tourists-in-manali-mall-road-and-mahanati-organized-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: मनाली मालरोड पर पर्यटकों के लिए डीजे का प्रबंध, कल सजेगी महानाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: मनाली मालरोड पर पर्यटकों के लिए डीजे का प्रबंध, कल सजेगी महानाटी
Mon, 25 Dec 2023 03:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 Dec 2023 03:12 PM IST
सार
मालरोड पर क्रिसमस की शाम को डीजे का प्रबंध किया जा रहा है। इसके अलावा होटलों में भी पर्यटकों के लिए गाला डिनर, बॉन फायर, लाइव म्यूजिक आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
मनाली माल रोड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिसमस के लिए मनाली लगभग पैक हो गई है। मनाली के 90 फीसदी से अधिक होटल बुक हो गए हैं जबकि पर्यटन निगम के सौ फीसदी होटल पैक हो गए हैं। क्रिसमस पर धमाल की तैयारी है। पर्यटक रात को डीजे की धुन पर मस्ती करेंगे। 26 दिसंबर को मालरोड पर पर्यटक कुल्लवी नाटी का आनंद लेंगे। पर्यटन कारोबारियों ने क्रिसमस के जश्न की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
इस साल का क्रिसमस मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए खास होने वाला है। पिछले 24 घंटों में मनाली में 4,000 पर्यटक वाहन पहुंचे हैं। विंटर कार्निवल कमेटी ने कार्निवल के दौरान होने वाली महानाटी की रिहर्सल खास तौर पर क्रिसमस के दिन रखी थी। लेकिन पर्यटकों की भीड़ के कारण अब इसे 26 दिसंबर को रखा गया है।
विज्ञापन
महानाटी में लेफ्ट बैंक की 1,000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। पर्यटक भी मालरोड पर कुल्लू की महिलाओं के साथ थिरकेंगे। मालरोड पर क्रिसमस की शाम को डीजे का प्रबंध किया जा रहा है। इसके अलावा होटलों में भी पर्यटकों के लिए गाला डिनर, बॉन फायर, लाइव म्यूजिक आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि क्रिसमस के लिए निगम के सभी होटल पैक हो गए हैं। पर्यटकों के लिए गाला डिनर, बॉन फायर व लाइव म्यूजिक की व्यवस्था की गई है। होटलियर एसो. अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि मनाली लगभग पैक है।
पर्यटक भारी संख्या में आ रहे हैं। मनाली के होटलों में 90 फीसदी से अधिक कमरे पैक है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
हुड़दंग मचाने पर वाहन का 3500 का चालान
क्रिसमस मनाने आने वाले पर्यटकों के साथ कुछ हुड़दंगी भी आ रहे हैं। सोमवार को कुछ लोग एक वाहन की दोनों खिड़कियां खोलकर पर्यटक मस्ती कर रहे थे। इससे न केवल उनकी जान संकट में थी, बल्कि यातायात नियमों की भी अवहेलना हो रही थी। पुलिस ने वाहन का 3500 रुपये का चालान काटा। एसपी ने इसकी पुष्टि की है।