{"_id":"64fb363a2a4ec0b59b075555","slug":"himachal-tourism-50-percent-discount-on-hotel-booking-and-30-on-travel-for-tourists-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: पर्यटकों के लिए होटलों की बुकिंग पर 50, घूमने-फिरने पर 30 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: पर्यटकों के लिए होटलों की बुकिंग पर 50, घूमने-फिरने पर 30 फीसदी छूट
Sat, 09 Sep 2023 10:31 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:31 AM IST
सार
हिमाचल में मौसम खुलने के बाद पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटना शुरू हो गया है। सड़कें बहाल होने के बाद शिमला, कसौली, चायल, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, धर्मशाला, डलहौजी तक सैलानी पहुंचने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
शिमला के बढ़ने लगे सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटकों के स्वागत के लिए हिमाचल तैयार है। उन्हें लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। पर्यटन विकास निगम और निजी होटलों में 50 फीसदी छूट जारी की गई है। ट्रैवल एजेंट्स सैलानियों को घूमने-फिरने के पैकेज पर 30 फीसदी तक छूट दे रहे हैं। टैक्सी ऑपरेटर सैलानियों को साइट सीन बुकिंग के साथ फ्री पिकअप-फ्री ड्रॉपिंग की पेशकश कर रहे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम खुलने के बाद पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटना शुरू हो गया है। सड़कें बहाल होने के बाद शिमला, कसौली, चायल, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, धर्मशाला, डलहौजी तक सैलानी पहुंचने शुरू हो गए हैं। कुल्लू-मनाली में भी सैलानी आना शुरू हो गए हैं। एचपीटीडीसी ने होटलों में 15 सितंबर तक कमरों की बुकिंग पर 50 फीसदी छूट दी है।
विज्ञापन
कुछ निजी होटल 20 दिसंबर तक कमरों की एडवांस बुकिंग पर 30 से 50 फीसदी छूट दे रहे हैं, बड़े होटल दो रात ठहरने पर तीसरी रात मुफ्त या कमरे की बुकिंग पर फ्री ब्रेकफास्ट और डिनर दे रहे हैं। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आपदा के बाद पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 30 से 50 फीसदी छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि सैलानियों को 25 से 30 फीसदी छूट के अलावा माता-पिता के साथ 12 साल तक के बच्चों का चार्ज नहीं लिया जाएगा। टैक्सी ऑपरेटर साइट सीन पैकेज के साथ सैलानियों को होटल तक फ्री पिकअप-फ्री ड्रॉपिंग दे रहे हैं। ऑल हिमाचल कॉमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सैलानियों को साइट सीन पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री का संदेश वायरल, इंक्वायरी दोगुना
मुख्यमंत्री की ओर से सैलानियों के स्वागत के लिए जारी किया गया संदेश इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री के वीडियो संदेश के बाद एक ही दिन में होटलों के बारे में इंक्वायरी दोगुना हो गई है।