फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal top in Panchkula zone even in CBSE 10th class results

सीबीएसई दसवीं के नतीजों में भी हिमाचल ने पंचकूला जोन में मारी बाजी

Wed, 15 Jul 2020 10:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jul 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Himachal top in Panchkula zone even in CBSE 10th class results
हमीरपुर की अनाहिता - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई की दसवीं कक्षा के बुधवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में भी हिमाचल प्रदेश पंचकूला जोन में अव्वल रहा। प्रदेश का परीक्षा परिणाम 96.92 फीसदी रहा है। पंचकूला जोन के दूसरे राज्य हरियाणा का परीक्षा परिणाम 94.01 फीसदी रहा। हिमाचल का परीक्षा परिणाम पड़ोसी राज्य पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से भी ज्यादा रहा है। हालांकि जेएंडके ने इस बार भी चंडीगढ़ जोन में बाजी मारी। इस बीच, हमीरपुर की अनाहिता ने सर्वाधिक 99.1 और कांगड़ा के आर्यन ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। हमीरपुर पब्लिक स्कूल की अनाहिता शर्मा को फिलहाल प्रदेश में टॉपर माना जा रहा है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। बाद में अनाहिता से भी अधिक अंक हासिल करने वाले बच्चे का नाम सामने आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।  

विज्ञापन


हिमाचल में इस साल का परिणाम बीते साल के मुकाबले 0.36 फीसदी कम रहा है। साल 2019 में परीक्षा परिणाम 97.28 फीसदी रहा था। सीबीएसई से जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 8338 छात्रों और 6438 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। प्रदेश में कुल 14776 विद्यार्थी दसवीं कक्षा में पास हुए हैं। 15246 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 8686 छात्र और 6560 छात्राएं थी। परीक्षाएं होने से पहले प्रदेश में 15282 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 8706 छात्र और 6576 छात्राएं थी। उधर, चंडीगढ़ जोन में अव्वल रहे राज्य जेएंडके का परीक्षा परिणाम 98.29 फीसदी, चंडीगढ़ का 86.21 और पंजाब का 92.12 फीसदी रहा।
विज्ञापन

 

प्रदेश में जेएनवी के विद्यार्थियों ने पछाड़े केवी के बच्चे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के घोषित परिणामों में इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय समिति का हिमाचल में दबदबा रहा। ओवरऑल रिजल्ट के मोर्चे पर नवोदय विद्यालयों ने केंद्रीय विद्यालयों को पछाड़ते हुए प्रदेश में टॉप किया। केंद्रीय विद्यालय दूसरे, प्राइवेट स्कूल तीसरे और केंद्रीय तिब्बतियन स्कूल चौथे स्थान पर रहा। इससे पहले सोमवार को घोषित सीबीएसई 12वीं के नतीजों में केंद्रीय विद्यालय के छात्र प्रदेश में पहले नंबर और जेएनवी के दूसरे नंबर पर रहे थे। सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के नतीजों में जेएनवी का परीक्षा परिणाम 99.74 फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी परिणामों में दूसरे नंबर पर रहे हैं। केवी का परिणाम 99.60 फीसदी रहा है। निजी स्कूलों के विद्यार्थी 96.97 फीसदी परिणाम के साथ तीसरे और केंद्रीय तिब्बतियन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी चौथे नंबर पर रहे। इनका परीक्षा परिणाम 94.84 फीसदी रहा है। 

छात्राओं का दबदबा बरकरार, दसवीं में भी अव्वल 
स्कूली बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश में छात्राओं का दबदबा बरकरार है। हिमाचल बोर्ड और सीबीएसई 12वीं के नतीजों के बाद अब सीबीएसई 10वीं के नतीजों में भी छात्राओं के प्रदर्शन के आगे छात्रों की चमकी फीकी रही। प्रदेश के ओवर ऑल रिजल्ट में छात्राओं का पास प्रतिशत 99.14 रहा। 95.99 प्रतिशत छात्र पास हुए। प्रदेश में 6560 छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा दीं और 6438 छात्राएं पास हुईं। केंद्रीय विद्यालयों में छात्राओं का परिणाम सौ फीसदी रहा है, जबकि, छात्रों का परिणाम 99.28 फीसदी रहा। जेएनवी में छात्राओं का परिणाम 99.72, छात्रों का 99.76 फीसदी, निजी स्कूलों में छात्राओं का परिणाम 98.02 और छात्रों का 95.66 फीसदी रहा। तिब्बतियन स्कूलों में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 95.65 और छात्रों का 94.02 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed