फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal took back 45 bighas of land from BBMB after years

हिमाचल: सालों बाद वापस ली बीबीएमबी से 45 बीघा जमीन

Thu, 05 Aug 2021 11:17 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Aug 2021 11:17 AM IST
सार

जमीन के वापस मिलने के बाद अब प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन ने एनडीआरएफ बटालियन को आवासीय सुविधा देने की कवायद शुरू कर दी है। जिससे पांच जिलों में आपदा के समय बटालियन की मूवमेंट आसानी से हो सकेगी। 

विज्ञापन
Himachal took back 45 bighas of land from BBMB after years
डीसी मंडी अरिंदम चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनडीआरएफ बटालियन को आवासीय सुविधा देने के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला प्रशासन ने सुंदरनगर के सलापड़ में बीबीएमबी के कब्जे वाली वर्षों से खाली पड़ी 45 बीघा भूमि के अधिग्रहण को लेकर आदेश जारी किए हैं। वर्षों से हिमाचल की यह जमीन बीबीएमबी के पास थी। यहां अवैध कब्जे भी होने लगे थे। जमीन के वापस मिलने के बाद अब प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन ने एनडीआरएफ बटालियन को आवासीय सुविधा देने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिससे पांच जिलों में आपदा के समय बटालियन की आवाजाही आसानी से हो सकेगी।  वर्तमान में एनडीआरएफ की बटालियन मंडी-पठानकोट एनएच पर पधर स्थित ट्राइबल आवास में है। यहां एक हजार से अधिक बटालियन के जवान रुके हैं। सुंदरनगर में शिफ्ट होने के बाद बटालियन आसानी से मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के लिए रवाना हो सकेंगी। प्रदेश सरकार ने एनडीआरएफ की बटालियन के लिए बैहना में जमीन चिन्हित की है, जिसे लेकर एफसीए स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। इसमें अभी कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को एनडीआरएफ की आवासीय जरूरतों के लिए फौरी तौर पर उपयुक्त भूमि मुहैया करवाने के निर्देश दिए थे। एनडीआरफ बटालियन 14वीं वाहिनी का स्थायी हेड क्वार्टर भी मंडी में प्रस्तावित होना है। प्रदेश में एनडीआरएफ की तीन समर्पित यूनिट स्थापित की जा रही हैं। ये आपदा के समय रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देंगी। यूनिट रामपुर, नूरपुर (जाच्छ) और बद्दी बरोटीवाला में स्थापित की जाएंगी। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में एनडीआरएफ बटालियन की 7वीं वाहिनी भटिंडा परिचालन का कार्य संभाल रही है। डीसी अरिंदम चौधरी ने आदेश जारी करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed