फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Tirthan and Jibi valley will open for tourists from September 5

हिमाचल: पर्यटकों के लिए पांच सितंबर से खुलेगी तीर्थन और जीभी घाटी

Tue, 18 Aug 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Aug 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Tirthan and Jibi valley will open for tourists from September 5

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते बंजार की तीर्थन और जीभी घाटी में सभी पर्यटन गतिविधियों पर फिलहाल रोक है। हालांकि प्रदेश में सरकार ने करीब सभी व्यवसायों को चलाने की अनुमति दे दी है। ऐसे मेें अब घाटी में पर्यटन कारोबार को फिर संचालित करने के लिए कारोबारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।  जीभी वैली पर्यटन विकास एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि घाटी को पांच सितंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए घाटी के पर्यटन कारोबारियों ने होटलों और होम स्टे की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। यहां पर सैकड़ों होम स्टे और होटल हैं। पर्यटकों के लिए एसोसिएशन की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है, जिसका पालन करना जरूरी होगा। 60 फीसदी आवास क्षमता के साथ न्यूनतम ठहराव दस दिन निर्धारित किया गया है। जीभी वैली पर्यटन विकास एसोसिएशन और तीर्थन संरक्षण एवं पर्यटन विकास एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष वरुण भारती तथा ललित की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन


इसमें पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कोरोना महामारी के संक्रमण के मद्देनजर पर्यटन कारोबार को कैसे संचालित करना है, इसको लेकर एसोसिएशन के सदस्यों और स्थानीय ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। तीर्थन संरक्षण एवं पर्यटन विकास एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि तीर्थन घाटी में पर्यटकों की आवाजाही के लिए गाइडलाइन तैयार की गई है। घाटी में जो भी पर्यटक आना चाहे, उसे सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के तहत कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट का प्रमाणपत्र, ई पास और एडवांस बुकिंग के साथ एसोसिएशन की गाइडलाइन का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में घाटी के पर्यटन कारोबारियों को जागरूक और प्रशिक्षित किया गया है। बैठक में महेंद्र सिंह, मुरली चंद, मेघ सिंह, नरेश कुमार, अमन नेगी, खेम भारती, रविंद्र नेगी, मोहिंद्र विष्ट, हेमराज, आशीष प्रभात, मोहिंद्र नेगी, रमाकांत, बलवीर टिली, राजेंद्र सिंह, पूर्ण चंद, देवप्रिय दाम, क्रिस्टोफर मित्रा, यज्ञ चंद, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed