फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Thirteen kilometer long Tunnels under Baralacha Pass on Manali Leh Road

16 हजार फीट ऊंचाई पर बनेगी 13 किमी लंबी सुरंग, चीन को सताने लगी चिंता

Mon, 31 Jul 2017 12:59 PM IST
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति) Updated Mon, 31 Jul 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
Himachal Thirteen kilometer long Tunnels under Baralacha Pass on Manali Leh Road

सरहद पार चीन की संदिग्ध गतिविधियों के  बीच भारत ने लद्दाख से सटे सीमांत इलाकों की किलाबंदी शुरू कर दी है। रोहतांग टनल के बाद रक्षा मंत्रालय अब मनाली-लेह सामरिक मार्ग  में आने वाले 16 हजार फीट ऊंचे बारालाचा दर्रा के नीचे से भी सुरंग बनाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


लद्दाख में चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा तक जाने वाले मनाली-लेह मार्ग को साल भर वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रखने के लिए बारालाचा दर्रा के नीचे सुरंग बनाना बेहद जरूरी है। सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग करीब छह महीने तक बंद हो जाता है। ऐसे में इस दौरान लद्दाख में सेना की रसद सप्लाई हवाई सेवा से ही संभव हो पाती है।
विज्ञापन


मार्ग के महत्व को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने बारालाचा के नीचे करीब 13 किमी लंबी सुरंग बनाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। बीआरओ दीपक प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता मोहन लाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो इसी साल बारालाचा सुरंग की फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारगिल युद्ध के दौरान मनाली-लेह मार्ग सेना के लिए लाइफ लाइन साबित हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रोहतांग सुरंग बनने के बाद भी भारतीय सेना सर्दियों में लद्दाख क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा तक नहीं पहुंच सकती है।


मुख्य अभियंता मोहन लाल ने बताया कि सीमा तक आसानी से पहुंचने के लिए पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में करीब आधा दर्जन और सुरंगों का निर्माण पाइप लाइन में है।

बारालाचा दर्रा में सुरंग बनने से मनाली-लेह मार्ग की दूरी घटने से सेना को बॉर्डर तक पहुंचने में बेहद कम समय लगेगा। कारगिल तक पहुंचने के लिए शिंकुला दर्रा में भी करीब तीन किमी लंबी सुरंग बनाने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed