फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal, the wife of a martyr will be called Veer Vadhu, the word widow will be removed from the revenue reco

Himachal: हिमाचल में बलिदानी की पत्नी कहलाएगी वीर वधू, राजस्व रिकाॅर्ड से हटेगा विधवा शब्द

Mon, 21 Jul 2025 11:15 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Jul 2025 11:15 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के वीर जवानों की पत्नियां अब वीर वधू कहलाएंगी। हिमाचल सरकार राजस्व रिकॉर्ड में बलिदानियों की पत्नियों के नाम के साथ विधवा शब्द हटाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Himachal, the wife of a martyr will be called Veer Vadhu, the word widow will be removed from the revenue reco
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की रक्षा करते बलिदान होने वाले हिमाचल प्रदेश के वीर जवानों की पत्नियां अब वीर वधू कहलाएंगी। हिमाचल सरकार राजस्व रिकॉर्ड में बलिदानियों की पत्नियों के नाम के साथ विधवा शब्द हटाने की तैयारी कर रही है। बलिदानियों की पत्नियों के नाम से पहले राजस्व रिकाॅर्ड में अब वीर वधू लिखा जाएगा। देश की सेवाएं देते वक्त बलिदान हुए सेना के जवानों के नाम से पहले भी बलिदानी या शहीद लिखा जा सकता है। हिमाचल में सैकड़ों जवान देश की रक्षा करते वक्त बलिदान हो चुके हैं। मुख्यमंत्री व राजस्व अधिकारी ऐसे मौके पर उनके परिवार से मिलने जाते हैं। सरकार की ओर से परिवारजनों को राहत राशि भी दी जाती है।

विज्ञापन


प्रदेश के लोग कई बार बलिदानी की पत्नी को विधवा कहने पर एतराज जता चुके हैं, जिसके बाद अब सरकार इसमें परिवर्तन करने की तैयारी कर रही है। हिमाचल के हजारों जवान सेना में सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि, हिमाचल सरकार ने देश की रक्षा करते बलिदान होने वाले प्रदेश के जवानों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने का फैसला लिया है। सेना के ज्यादातर ऑपरेशन में हिमाचल के जवानों का योगदान रहा है। कारगिल युद्ध में भी हिमाचल के कैप्टन विक्रम बतरा को मरणोपरांत और राइफलमैन संजय कुमार को सेना का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र मिला था। देश का पहला परमवीर चक्र भी पालमपुर के मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत मिला था। 

विज्ञापन

देश की सेवा में बलिदान दे चुके जवानों की पत्नियों को राजस्व रिकॉर्ड में विधवा लिखने के बजाय वीर वधू लिखे जाने पर विचार चल रहा है। शहीदों के परिवार के सम्मान के लिए ऐसा विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री, हिमाचल प्रदेश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed