फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal technical education board notice to devasya polytechnic hamirpur

प्रशिक्षुओं की शिकायत पर निजी पॉलीटेक्निक कॉलेज को नोटिस

Mon, 09 Apr 2018 11:23 AM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 09 Apr 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Himachal technical education board notice to devasya polytechnic hamirpur

हमीरपुर के निजी पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रशिक्षुओं की शिकायत पर तकनीकी शिक्षा बोर्ड सख्त हो गया है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रबंधन को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। प्रशिक्षुओं की शिकायत पर बोर्ड की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया। इस पर कॉलेज में भवन, लैब, हाजिरी, स्टाफ सहित अन्य कई खामियां पाई हैं।

विज्ञापन


निरीक्षण में गई टीम ने पाया है कि पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्टाफ सदस्यों की हाजिरी का भी रिकॉर्ड ही नहीं था और दूसरे कॉलेज के लेटर पैड पर स्टाफ सदस्यों की हाजिरी ली जा रही है। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील कुमार ने बताया कि पॉलीटेक्निक कॉलेज को अनियमितताओं के लिए नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बिना एआईसीटीई की अनुमति के बदल दिया भवन 
कॉलेज प्रबंधन और केसीसी बैंक प्रबंधन के बीच विवाद चल रहा है। ऐसे में पॉलीटेक्निक कॉलेज के पंजीकृत भवन को बैंक ने सील कर दिया है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने बिना ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) की अनुमति के कॉलेज को स्कूल भवन में शिफ्ट कर दिया है। यह भवन कॉलेज के इन्फ्रास्ट्रक्चर के अनुसार उपयुक्त नहीं है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन ने तकनीकी शिक्षा बोर्ड को भी सूचित नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में लैब तक नहीं
इस निजी पॉलीटेक्निक कॉलेज में वर्तमान में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और फैशन डिजाइनिंग के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। नए भवन में शिफ्ट हुए कॉलेज के इन कोर्स को संचालित करने के लिए उपयुक्त लैब तक नहीं हैं। इससे प्रशिक्षुओं को उपयुक्त प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed