{"_id":"5c654e47bdec224d044541bb","slug":"himachal-team-won-bronze-medal-in-national-sub-junior-girls-handball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल टीम ने कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल टीम ने कांस्य पदक जीता
Thu, 14 Feb 2019 04:47 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 14 Feb 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में हुई 35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी तथा महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि प्रदेश की टीम ने पूल मैचों में मध्य प्रदेश को 17-1 से तथा दादरनगर हवेली को 15-5 से हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड को 19-2 से, क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को 31-8 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में कड़े संघर्ष में टीम मात्र एक गोल से भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम से 21 के मुकाबले 20 गोल से हार गई। इसके चलते टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। टीम की कप्तान भावना शर्मा, रेखा, संजना, जस्सी तथा गोलकीपर चेतना ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक मनोज ठाकुर तथा मैनेजर शीतल को जीत का श्रेय दिया है।
विज्ञापन