{"_id":"641dcf070b9369c4eb03d588","slug":"himachal-team-playing-under-the-captaincy-of-sirmour-s-daughter-pushpa-rana-in-national-kabaddi-championship-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर की बेटी पुष्पा राणा की कप्तानी में हिमाचल टीम खेल रही राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर की बेटी पुष्पा राणा की कप्तानी में हिमाचल टीम खेल रही राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता
Fri, 24 Mar 2023 10:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन(सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन(सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:28 PM IST
सार
सिरमौर जिले के गिरिपार निवासी पुष्पा राणा के नेतृत्व में हिमाचल की टीम 69वीं राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले रही है। यह स्पर्धा हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
पुष्पा राणा अन्य खिलाड़ियों के साथ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार निवासी पुष्पा राणा के नेतृत्व में हिमाचल की टीम 69वीं राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले रही है। यह स्पर्धा हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आयोजित की जा रही है। 26 मार्च तक चलने वाली इस स्पर्धा में हिमाचल के फाइनल में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वर्ष 2022 में भी हिमाचल की महिला टीम ने राष्ट्रीय विजेता बनकर प्रदेश को गौरवांवित किया था।
विज्ञापन
खेल के पहले दिन हिमाचल टीम ने उत्तरप्रदेश को 14/54 से हराया। इसके बाद दिल्ली पर भी जीत दर्ज की। सनद रहे कि टीम कैप्टन पुष्पा राणा भारत के लिए भी खेल चुकी है। 2019 में साउथ एशियन खेल में भारत को स्वर्ण दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। साधारण परिवार में जन्मी पुष्पा राणा की महिला कबड्डी में उपलब्धियों की फेहरिस्त लंबी है। मार्च 2022 में अखिल भारतीय महिला कबड्डी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम चौथी बार विजेता बनी थी। पुष्पा ने इस टीम का नेतृत्व किया था। हिन्दी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुकी पुष्पा राणा महिला कबड्डी के आसमान पर तेजी से चमक रही है।
विज्ञापन