फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal team in the quarter finals of the National Senior Men's Handball Competition

उपलब्धि: राष्ट्रीय वरिष्ठ पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में हिमाचल

Mon, 21 Mar 2022 09:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी बिलासपुर/पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी बिलासपुर/पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Mar 2022 09:57 PM IST
सार

देश हैंडबाल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने अपने पूल के पहले मुकाबले में राजस्थान को 26-18 से पराजित किया। टीम के लिए उपकप्तान देवेंद्र सिंह ने 10, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वरुण शर्मा ने 7, उद्धव नेगी ने 3, विशाल ने 4 और अक्षित सांख्यान, अभय राणा ने एक-एक गोल किया। 

विज्ञापन
Himachal team in the quarter finals of the National Senior Men's Handball Competition
हिमाचल हैंडबाल की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हरियाणा के सिरसा में जारी 50वीं गोल्डन जुबली राष्ट्रीय वरिष्ठ पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने अपने पूल के पहले मुकाबले में राजस्थान को 26-18 से पराजित किया। टीम के लिए उपकप्तान देवेंद्र सिंह ने 10, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वरुण शर्मा ने 7, उद्धव नेगी ने 3, विशाल ने 4 और अक्षित सांख्यान, अभय राणा ने एक-एक गोल किया। दूसरे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के लड़कों ने पूर्व राष्ट्रीय विजेता जम्मू-कश्मीर को 35-23 से हराया। इस मुकाबले में टीम के लिए वरुण शर्मा ने 10, देवेंद्र सिंह ने 7, उद्धव नेगी ने 9, विशाल ने 5, अभय राणा ने 2, अक्षित और रवनीत ने एक-एक गोल किया। टीम का प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला कल सुबह सिरसा के इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन


एशियन बीच हैंडबाल में भारत से खेलेंगे आरव
मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी के आरव चौहान का चयन बीच एशियन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय टीम के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 22 से 28 मार्च तक ईरान के तेहरान में होगी। मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की संचालिका और कोच स्नेहलता ने बताया कि आरव अब बीच एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे। आरव का भारतीय टीम में चयन होने पर हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, मोरसिंघी पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर, एसएस चौहान, कर्ण चंदेल, आईआर शर्मा, केआर रत्न ने बधाई दी है।

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे तीन खिलाड़ी

 इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के बैनर तले सूरत (गुजरात) में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। हिमाचल के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीता है। प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव जीवन कुमार ने बताया कि भानु ने  56 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, रजत कपूर ने 66 किलोग्राम, शिवम ने 100 किलो वर्ग, सुरजीत ठाकुर ने 110 और शुभम शर्मा ने 110 में रजत और कांस्य पदक जीते। तीन खिलाड़ियों का चयन इंग्लैंड में होने वाली कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रजत कपूर, शिवम शर्मा और सुरजीत ठाकुर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह तीनों खिलाड़ी पालमपुर के रहने वाले हैं। खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय कोच जीवन कुमार को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed