{"_id":"5acb452f4f1c1b5c6b8b48ce","slug":"himachal-teacher-federation-delegation-met-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री से मिला शिक्षक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, उठाई ये मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री से मिला शिक्षक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, उठाई ये मांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 10 Apr 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल महासंघ के प्रांत संगठन मंत्री पवन मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि जिन अनुबंध अध्यापकों ने 31 मार्च 2018 को 3 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर लिया है।
विज्ञापन
उन शिक्षकों को नियमित करने की आदेश कार्मिक विभाग द्वारा अति शीघ्र जारी किए जाएं। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई कि प्रधानाचार्य पद के लिए पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। प्लेसमेंट पर चल रहे प्रधानाचार्य को भी नियमित किया जाए।
विज्ञापन
महासंघ ने एसएमसी अध्यापकों के लिए भी नीति बनाने का आग्रह किया। इसके अलावा पैट को नियमित करने, छूटे हुए पीटीए अध्यापकों को अनुबंध पर लाने और अनुबंध पर आए पीटीए और पैरा अध्यापकों को नियमित किए जाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अतिरिक्त प्रांत महामंत्री विनोद सूद, प्रांत मीडिया प्रभारी अशोक, जिला अध्यक्ष वीर भगत, प्रांत उपाध्यक्ष जयशंकर, जिला मंत्री यशवंत शर्मा, विभाग संगठन मंत्री भीष्म सहित कई अन्य शामिल रहे।