फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal TCP department will charge fee for making attic residential

Himachal: एटिक को रिहायशी बनाने पर पैसे वसूल करेगा टीसीपी विभाग, सरकार को भेजा प्रस्ताव

Tue, 25 Apr 2023 11:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 25 Apr 2023 11:26 AM IST
सार

भवनों की एटिक का साइज बढ़ाए जाने से हिमाचल के हजारों भवन मालिकों को फायदा होगा। हिमाचल में कई भवन ऐसे हैं, जो दो मंजिला बने हैं। अब उन्हें तीसरी मंजिल मिल जाएगी।

विज्ञापन
Himachal TCP department will charge fee for making attic residential
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भवनों की एटिक को रिहायशी बनाए जाने पर टाउन एंड एंट्री प्लानिंग विभाग (टीसीपी) फीस वसूल करेगा। भवन मालिकों पर ज्यादा वित्तीय बोझ न पड़े, इसलिए यह राशि कम से कम रहेगी। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग सरकार से भी राय लेने जा रहा है। सरकार एटिक की ऊंचाई 2.70 से 3.05 मीटर करने के नियम और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी है। सप्ताह के भीतर इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन


पहले भवन का नक्शा पास होने पर फीस वसूली जाती थी। अगर भवन मालिक नक्शे से बाहर 10 फीसदी तक भवनों का निर्माण करता है तो उसके चार्जिस अलग से वहन करने होते थे। भवनों की एटिक का साइज बढ़ाए जाने से हिमाचल के हजारों भवन मालिकों को फायदा होगा। हिमाचल में कई भवन ऐसे हैं, जो दो मंजिला बने हैं।
विज्ञापन


अब उन्हें तीसरी मंजिल मिल जाएगी। कई भवन मालिक ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहले से एटिक को रिहायशी बनाया है, लेकिन यह नियमित नहीं है। ऐसे में लोग इन एटिक को नियमित कराकर बिजली और पानी के कनेक्शन ले सकेंगे। सरकार के इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा प्लॉट मालिकों को होगा। उनका भवन एटिक समेत तीन मंजिला बन सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि भवन के सेंटर से 3.05 मीटर ऊंचाई रहेगी, जबकि अन्य किनारों से छत का आकार जीरो रहेगा। छत से बारिश के पानी की निकासी करनी होगी। यह पानी रेनहार्वेस्टिंग टैंक में जाएगा। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने बताया कि एटिक का साइज बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने जनता को राहत दी है। जल्द इसकी अधिसूचना जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed