फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Students English is weak 7748 failed in 12th Directorate of Higher Education sought answer

HP Board: विद्यार्थियों की अंग्रेजी कमजोर, बारहवीं में 7,748 फेल, उच्च शिक्षा निदेशालय ने मांगा जवाब

Tue, 02 Jul 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 02 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल में बारहवीं कक्षा के नतीजों में अंग्रेजी विषय में सबसे अधिक 7,784 विद्यार्थी फेल हुए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कम परिणाम देने वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों से जवाब तलब किया है। अंग्रेजी विषय में सबसे अधिक विद्यार्थियों के फेल होने के कारण तलाशने के लिए अलग से भी शिक्षकों की एक टीम बनाने की योजना है। 
 

विज्ञापन
Himachal Students English is weak 7748 failed in 12th Directorate of Higher Education sought answer
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बीते दिनों जारी किए गए बारहवीं कक्षा के नतीजों में अंग्रेजी विषय में सबसे अधिक 7,784 विद्यार्थी फेल हुए हैं। अंग्रेजी विषय का परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत रहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कम परिणाम देने वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों से जवाब तलब किया है। गणित का 91, केमिस्ट्री-इतिहास का 92 और फिजिक्स विषय का परिणाम 93 फीसदी रहा, अन्य विषयों में परीक्षा परिणाम 95 से 99 फीसदी के बीच है।

विज्ञापन


बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में और अधिक सुधार लाने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस वर्ष सामने आई कमियों को दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अपेक्षाकृत कम परिणाम देने वाले स्कूल प्रमुखों से इस संदर्भ में कारण पूछे गए हैं। अंग्रेजी विषय में सबसे अधिक विद्यार्थियों के फेल होने के कारण तलाशने के लिए अलग से भी शिक्षकों की एक टीम बनाने की योजना है। यह टीम पता लगाएगी कि अंग्रेजी विषय में अधिक विद्यार्थियों के पिछड़ने के क्या कारण रहे। अंग्रेजी विषय में कम परिणाम देने वाले स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की स्थिति क्या थी। शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके कैसे रहे। इन बिंदुओं को भी अब जांचने का फैसला लिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

 

जुब्बल-कोटखाई के एक स्कूल में आठ बच्चे फेल, प्रिंसिपल को नोटिस
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई के एक स्कूल में दसवीं कक्षा के कुल दस विद्यार्थियों में से आठ फेल हो गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाबतलब किया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि बारहवीं कक्षा में किसी भी स्कूल का परीक्षा परिणाम शून्य नहीं रहा है। जिला उपनिदेशकों के माध्यम से सभी स्कूलों से वार्षिक परिणाम को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed