फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal State welfare committee Visited Chitkul

प्रदेश कल्याण समिति ने किया छितकुल का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा

Thu, 06 Sep 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Updated Thu, 06 Sep 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
Himachal State welfare committee Visited Chitkul

प्रदेश कल्याण समिति के अध्यक्ष सुखराम चौधरी की अगुवाई में 11 विधायकों का दल सात दिवसीय हिमाचल प्रवास के पहले दिन विकास कार्यों का जायजा लेने किन्नौर जिले छितकुल गांव पहुंचा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों से क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद अधूरे कार्यों को जल्द करवाने के दिशा-निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन


विधायकों ने छितकुल से लेकर दूमती तक बन रहे 21 किमी भारत-तिब्बत सीमा सड़क का निरीक्षण भी किया। छितकुल में पर्यटन की अधिक संभावनाएं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का सौंदर्यीकरण और पार्किंग बनाने की पहल की।
विज्ञापन


विधायकों ने 1000 मेगावाट हिमाचल बास्पा पावर प्रोजेक्ट की टनल का निरीक्षण किया। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में अधिकारियों से विकास कार्यों पर चर्चा की। टीम पूह, काजा, ताबो, मनाली, कुल्लू, भरमौर और मंडी का दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दी। विधायक आनी किशोरी लाल, विधायक भोरंज कमलेश कुमारी, विधायक रेणुका विनय कुमार, विधायक जयसिंहपुर रविंद्र धीमान, विधायक इंदौरा रीता धीमान, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग भावानगर आरएल चौहान, एसडीओ सचिन नड्डा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed