{"_id":"68315cde995b5ec6790a1257","slug":"himachal-state-govt-released-rs-40-crore-for-pending-payment-of-himcare-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हिमकेयर के लंबित भुगतान के लिए राज्य सरकार ने जारी किए 40 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हिमकेयर के लंबित भुगतान के लिए राज्य सरकार ने जारी किए 40 करोड़
Sat, 24 May 2025 11:16 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 May 2025 11:16 AM IST
सार
हिम केयर और आयुष्मान में कुल पेंडेंसी 426 करोड़ रुपये की है। इस भुगतान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वित्त विभाग से मामला उठाया था।
विज्ञापन
हिमकेयर कार्ड(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमकेयर के लंबित भुगतान को चुकाने के लिए राज्य सरकार ने 40 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वित्त और योजना विभाग से ये मंजूरी तीन बड़े अस्पतालों के लिए आई है। स्वास्थ्य विभाग अब इस पैसे को जारी करेगा। इनमें आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज और पीजीआई चंडीगढ़ शामिल हैं। दो अस्पतालों को 15-15 करोड़ और एक को 10 करोड़ रुपये जारी होंगे।
विज्ञापन
हालांकि हिम केयर और आयुष्मान में कुल पेंडेंसी 426 करोड़ रुपये की है। इस भुगतान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वित्त विभाग से मामला उठाया था। इस बकाया राशि में से 124 करोड़ की राशि प्राइवेट अस्पतालों की है, जिसमें अब भी सरकार ने डायलिसिस करने की अनुमति दे रखी है।
विज्ञापन