फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal state electricity board amended Rand p Rules for technical staff

बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मियों को अब जल्द मिलेगी पदोन्नति

Wed, 12 Sep 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Sep 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
himachal state electricity board amended Rand p Rules for technical staff
हिमाचल प्रदेश सरकार

राज्य बिजली बोर्ड ने हजारों तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों के भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदल दिए हैं। अब सात साल की जगह पांच साल बाद लाइनमैन से फोरमैन बन सकेंगे। बोर्ड प्रबंधन ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी करते हुए कर्मचारी यूनियनों की बीते लंबे समय से जारी मांग को पूरा कर दिया है।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार आईटीआई सर्टिफिकेट वाले नियमित लाइनमैन अब तीन साल बाद फोरमैन बन सकेंगे। नॉन आईटीआई के लिए पदोन्नित की इस अवधि को सात साल से घटाकर पांच साल कर दिया गया है।
विज्ञापन


आईटीआई सर्टिफिकेट वाले फीटर से फोरमैन के लिए सेवाकाल अवधि सात साल से घटाकर पांच साल, एसएसए से फोरमैन के लिए सेवाकाल सात साल से घटाकर पांच साल और इलेक्ट्रिशियन से फोरमैन पदोन्नत करने के लिए सेवाकाल भी सात साल से घटाकर पांच  साल कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉन आईटीआई के लिए बोर्ड प्रबंधन ने पदोन्नति नियमों में कोई बदलाव नहीं किया है। इन्हें दस साल बाद ही पदोन्नति मिलेगी। इसके अलावा जूनियर टीमेट से टीमेट बनाने के लिए सेवाकाल छह साल से कम कर पांच साल, जूनियर हेल्पर से हेल्पर बनने के लिए अब पांच साल बाद पदोन्नति मिल सकेगी।

हेल्पर के सभी पद नई भर्ती से भरे जाते थे। बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा और महासचिव हीरालाल वर्मा ने बोर्ड प्रबंधन का फोरमैन व कनिष्ठ अभियंता की विभिन्न श्रेणियों के पदोन्नति के लिए सेवाकाल कम करने के आदेशों का स्वागत किया है।


उन्होंने जूनियर टीमेट और हेल्पर के लिए पुराने नियम बनाने का विरोध किया है। उधर, तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल ठाकुर ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बदलाव करने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस मांग के पूरा होने से बुधवार को संघ का प्रस्तावित धरना प्रदर्शन रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed