{"_id":"5ef0cd068ebc3e42e303e79e","slug":"himachal-state-cooperative-bank-cuts-loan-interest-rates-by-one-and-a-half-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: राज्य सहकारी बैंक ने ऋण ब्याज दरों में की डेढ़ फीसदी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: राज्य सहकारी बैंक ने ऋण ब्याज दरों में की डेढ़ फीसदी कटौती
Mon, 22 Jun 2020 08:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बीच हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने ऋण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। बैंक ने अपनी विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत ऋण ब्याज दरों में 1.50 फीसदी तक की कटौती की है। इससे बैंक प्रधानमंत्री रोजगार सृजन ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड ऋणधारकों, स्वयं सहायता समूह, गृह ऋणियों, होटल कारोबारियों, वाहन ऋण व छोटे व मंझोले कारोबारियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह ने कहा कि ब्याज दरों में कमी से ग्राहकों को सीधा लाभ होगा। बैंक के प्रबंधक निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बताया कि शिक्षारत विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन पढ़ाई के लिए नई स्मार्ट फोन खरीद ऋण योजना का लाभ देते हुए मुश्त 1.45 करोड़ की ऋण सुविधा आवंटित की है।
विज्ञापन