फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Staff Selection Commission: Electricity Board got 154 Junior Engineers

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम भी घोषित

Tue, 29 Mar 2022 08:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Mar 2022 08:47 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 156 पदों के लिए 9205 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 7725 योग्यता में पात्र पाए गए। आठ अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा में 5566 ने भाग लिया।

विज्ञापन
Himachal Staff Selection Commission: Electricity Board got 154 Junior Engineers
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) पोस्ट कोड-829 के पदों को भरने के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 156 पदों के लिए ली गई इस परीक्षा के बाद बिजली बोर्ड को 154 कनिष्ठ अभियंता मिले हैं, जबकि दो पद पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण रिक्त रहे हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 156 पदों के लिए 9205 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 7725 योग्यता में पात्र पाए गए। आठ अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा में 5566 ने भाग लिया। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 478 अभ्यर्थियों की मूल्यांकन परीक्षा 13 से 16 दिसंबर 2021 और 21 मार्च 2022 को हुई। जिसमें 154 अभ्यर्थी इन पदों के लिए उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि ओबीसी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर वर्ग से पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण दो पद खाली रहे हैं। अभ्यर्थी अयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को मिली 87 स्टाफ नर्स 
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को स्टाफ नर्स पोस्ट कोड 893 के 90 पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को 87 नई स्टाफ नर्स मिली हैं, जबकि तीन पद पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रहे हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इन पदों के लिए 10590 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

जिनमें से 1129 ही पात्र पाई गई। पांच अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा में 846 उपस्थित हुईं। 244 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की। इनकी मूल्यांकन परीक्षा 29 दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक हुई। 87 अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए किया गया है। अनुसूचित जनजाति वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन वर्ग से पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण तीन पद खाली रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की मूल्यांकन परीक्षा
वहीं हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट पोस्ट कोड-944 की लिखित छंटनी परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों को शर्तों के अनुसार सीधे 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया है। मूल्यांकन परीक्षा 30 मार्च को आयोग के कार्यालय में होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अधिक जानकरी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed