फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: SP Katyal Says — Transparency in Ration Distribution System to Increase; e-POS Machines to be Upgrad

हिमाचल: एसपी कत्याल बोले- राशन वितरण प्रणाली में बढ़ेगी पारदर्शिता, ई-पॉस मशीनें होंगी अपग्रेड

Tue, 12 May 2026 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 May 2026 07:59 PM IST
सार

 सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य खाद्य आयोग ने अहम पहल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Himachal: SP Katyal Says — Transparency in Ration Distribution System to Increase; e-POS Machines to be Upgrad
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य खाद्य आयोग ने अहम पहल शुरू कर दी है। मंगलवार को राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने उचित मूल्य दुकान डीलरों के साथ आयोजित बैठक में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े कई जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से ई-पॉस मशीनों की तकनीकी सीमाओं, खाद्यान्न आपूर्ति में कमी, वजन संबंधी शिकायतों तथा परिवहन के दौरान खाद्यान्न के रिसाव और बर्बादी जैसे मुद्दों को गंभीरता से उठाया गया। डीलरों ने सुझाव दिया कि ई-पॉस मशीनों को वजन मशीनों के साथ एकीकृत किया जाए, ताकि वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बन सके।

विज्ञापन


बैठक में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के क्रियान्वयन, स्कूलों को मिड-डे मील और पीएम पोषण योजना के तहत समयबद्ध खाद्यान्न आपूर्ति तथा उचित मूल्य दुकानों के संचालन में सुधार को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए ई-पाॅस मशीनों को अपग्रेड करने को लेकर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य दुकान डीलर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैठक में उठाए गए मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष रखकर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed