फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal single window authority gave approval to 19 industry proposal

सिंगल विंडो अथॉरिटी की 19 उद्योगों के प्रस्तावों को मंजूरी, 588 करोड़ के निवेश का अनुमान

Fri, 25 May 2018 08:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 25 May 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
himachal single window authority gave approval to 19 industry proposal

राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण ने 588 करोड़ के संभावित निवेश वाली 19 इकाईयों को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को अथॉरिटी की दूसरी बैठक में मंजूरी पर मुहर लगाई गई। 

विज्ञापन


इस निवेश से प्रदेश के करीब साढ़े पंद्रह सौ युवाओं को रोजगार मिलेगा। वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आयोजित प्राधिकरण की बैठक में कुल 19 प्रस्ताव पेश हुए। 
विज्ञापन


इनमें 11 इकाइयों के विस्तार से संबंधित थे जबकि, 8 नई इकाइयां लगाने के प्रस्ताव पेश हुए। प्राधिकरण ने सभी को मंजूरी दे दी। सूत्रों के अनुसार इससे करीब 588 करोड़ के निवेश की संभावना है। सरकार का कहना है कि यह निवेश हिमाचल में औद्योगिक विकास के लिए अच्छे माहौल का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक उद्योग राजेश शर्मा ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया। बैठक में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, मनीषा नंदा, तरुण कपूर, प्रधान सचिव आरडी धीमान, आईपीएच सचिव देवेश कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed