फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal shimla news: woman abandoned newborn baby near KNH hospital Shimla

शिमला: नवजात को छोड़ फरार हो गई युवती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 09:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Jun 2021 09:03 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक युवती की अभी शादी नहीं हुई है। वह शिमला में प्राइवेट नौकरी करती है। एक युवक के संपर्क में आने के बाद वह गर्भवती हो गई। प्रसव के बाद नवजात शिशु को लावारिस छोड़ दिया।

विज्ञापन
himachal shimla news: woman abandoned newborn baby near KNH hospital Shimla
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला के केएनएच अस्पताल के पास एक युवती नवजात को छोड़कर फरार हो गई। युवती की शादी नहीं हुई है। इसी कारण इसने नवजात को ऐसे छोड़ दिया। इस बीच मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर से सटे इस क्षेत्र में तैनात कर्मी जब वहां से गुजर रहा था, तो उसे शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। 

विज्ञापन


नवजात शिशु को लावारिस हालत में पड़ा देखकर कर्मी ने पुलिस को सूचित किया। एएसआई रंजना शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची छोटा शिमला पुलिस ने जांच पड़ताल कर शिशु को कब्जे में लेकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने नवजात को पूरी तरह से स्वस्थ बताया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को पांच घंटे के भीतर तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक युवती की अभी शादी नहीं हुई है। वह शिमला में प्राइवेट नौकरी करती है। एक युवक के संपर्क में आने के बाद वह गर्भवती हो गई। प्रसव के बाद नवजात शिशु को लावारिस छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शिशु को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द करने की तैयारी है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि नवजात शिशु को लावारिस छोड़कर भागने वाली युवती को पूछताछ में शामिल किया गया है। आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed