{"_id":"6517cd6d7a0767681d04fda6","slug":"himachal-shimla-news-rbi-guidelines-last-day-to-exchange-2-000-rupee-currency-note-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोगों ने बैंकों में जमा करवाए दो हजार के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोगों ने बैंकों में जमा करवाए दो हजार के नोट
Sat, 30 Sep 2023 02:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
2000 के नोट बदलवाने बैंक पहुंचे लोग।
- फोटो : संवाद
दो हजार रुपये के नोट जमा करने की आखिरी तारीख पर शनिवार को राजधानी के बैंकों में लोगों की काफी चहल पहल रही। लोगों ने बैंक में पहुंचकर दो हजार रुपये के नोट जमा करवाए। यूको बैंक में शाम तक 3 लाख 50 हजार रुपये के दो हजार के नोट जमा किए गए।
विज्ञापन
शाम को लोगों को राहत यह मिली कि अब बैंकों में 2000 के नोट बदलने की तिथि 30 सितंबर से बढ़कर 7 अक्तूबर 2023 तक दी है। बैंक प्रबंधनों का का कहना है कि लोग अब सात अक्तूबर तक दो हजार रुपये के नोट जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन