फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Shimla News: Muskan Negi appointed as Assistant Professor Music Vocal

उपलब्धि: कॉलेज विद्यार्थियों को संगीत की शिक्षा देंगी सौ फीसदी दृष्टिबाधित मुस्कान

Sun, 19 Mar 2023 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Mar 2023 06:59 PM IST
सार

मुस्कान ने कहा कि जीवन में लक्ष्य तय कर तमाम मुश्किलों का साहस के साथ मुकाबला कर मेहनत जारी रखनी चाहिए। मुस्कान सुरीली आवाज के बूते अलग पहचान बना चुकी हैं। अमेरिका तक आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं।

विज्ञापन
himachal Shimla News: Muskan Negi appointed as Assistant Professor Music Vocal
मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संगीत विभाग से पीएचडी कर रहीं सौ फीसदी दृष्टि बाधित छात्रा मुस्कान अब कॉलेज छात्रों को म्यूजिक पढ़ाएंगी। लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित परिणाम में मुस्कान का चयन आचार्य संगीत गायन के पद पर हुआ है। वह सहायक प्रोफेसर के पद पर सेवाएं देंगी। बहुमुखी प्रतिभा की धनी, गायन में नाम कमा चुकीं मुस्कान हिमाचल चुनाव आयोग की 2017, 2019, 2022 में यूथ आइकॉन ब्रांड एंबेसडर रही हैं।

विज्ञापन


अपने गीत-संगीत के माध्यम से युवाओं को लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनकर मतदान के लिए लोगों व युवाओं को जागरूक करती रही हैं। मुस्कान नेगी ने आरकेएमवी से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं। मुस्कान जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्र चिड़गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


तमाम मुश्किलों के बावजूद मुस्कान ने जेआरएफ पास किया है। मुस्कान ने कहा कि जीवन में लक्ष्य तय कर तमाम मुश्किलों का साहस के साथ मुकाबला कर मेहनत जारी रखनी चाहिए। मुस्कान सुरीली आवाज के बूते अलग पहचान बना चुकी हैं। अमेरिका तक आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह गायन की कई स्पर्धाओं उड़ान आइडल, गोल्डन वॉयस अवार्ड, रफी नाइट अवार्ड में हिस्सा ले चुकी हैं। मुस्कान के पिता जय सिंह और माता अंबिका देवी ने कहा कि उनकी बेटी ने दृष्टिबाधित होने के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। इससे अन्य दिव्यांग बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी।

मुस्कान उमंग फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य रही हैं। लगातार दिव्यांग, जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य करती रही हैं। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने मुस्कान के सहायक आचार्य बनने पर खुशी जताई है।

जेपी नड्डा, खन्ना, टंडन, कश्यप, जयराम ने मुस्कान को दी बधाई
भाजपा नेताओं ने प्रदेश चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर रह चुकीं मुस्कान नेगी काे असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन होने पर बधाई दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती ने बधाई दी है।


नड्डा ने कहा कि दिव्यांगजन का सशक्तीकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रत्येक दिव्यांग सशक्त, स्वाभिमानी और समर्थ बने, इसके लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। सुरेश कश्यप ने कहा कि मुस्कान युवाओं के लिए एक यूथ आइकॉन हैं। जयराम ने कहा कि लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित परिणाम में 100 फीसदी दृष्टिबाधित मुस्कान नेगी का चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed