फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal sell 334 million units electricity in monsoon season

मानसून सीजन में 334 मिलियन यूनिट बिजली बेचेगा हिमाचल

Sat, 19 Jun 2021 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Jun 2021 11:40 AM IST
सार

अभी हिमाचल की ओर से दिल्ली और पंजाब को 535 मिलियन यूनिट बेची जा रही है। अक्तूबर के पहले हफ्ते तक बैंकिंग पर इन राज्यों को बिजली सप्लाई दी जाएगी। सर्दियों के मौसम में नवंबर 2021 से मार्च 2022 तक हिमाचल इन राज्यों से बिजली वापस लेगा।

विज्ञापन
Himachal sell 334 million units electricity in monsoon season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश 334 मिलियन यूनिट बिजली बेचेगा। जुलाई से सितंबर तक बिजली बेचने के लिए ऊर्जा निदेशालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। ओपन टेंडर के माध्यम से बिजली खरीद के लिए राज्यों को बोली लगानी होगी। 25 जून को टेंडर खोले जाएंगे। जुलाई में 112 मिलियन यूनिट, अगस्त में 100 और सितंबर में 122 मिलियन यूनिट बिजली बेची जाएगी। ऊर्जा निदेशालय की ओर से बिजली बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। 

विज्ञापन


उधर, अभी हिमाचल की ओर से दिल्ली और पंजाब को 535 मिलियन यूनिट बेची जा रही है। अक्तूबर के पहले हफ्ते तक बैंकिंग पर इन राज्यों को बिजली सप्लाई दी जाएगी। सर्दियों के मौसम में नवंबर 2021 से मार्च 2022 तक हिमाचल इन राज्यों से बिजली वापस लेगा। इन राज्यों को आगामी छह माह के दौरान हिमाचल प्रदेश की ओर से 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। सर्दियों के दौरान हिमाचल इन राज्यों से सिर्फ दिन के समय बिजली वापस लेगा। गर्मियों के दौरान हिमाचल में बिजली की बहुत अधिक मांग नहीं होती है।
विज्ञापन


ऐसे में सरप्लस बिजली को हिमाचल हर वर्ष बैंकिंग के तहत पड़ोसी राज्यों को देता है। गर्मियों में दी गई इस बिजली को बर्फबारी के सीजन के दौरान हिमाचल में बिजली उत्पादन घटने के समय वापस लिया जाता है। इस वर्ष राज्य बिजली बोर्ड ने बैंकिंग के लिए बीआरपीएल दिल्ली को 500 मिलियन यूनिट और पंजाब को 35 मिलियन यूनिट देने के लिए करार किया है। हिमाचल की ओर से पहले बिजली दी जा रही है। ऐसे में वापसी के समय प्रदेश को साढ़े सात फीसदी अधिक बिजली प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed