Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Security guard suspended for molesting 19 girl students of medical college, case registered

हिमाचल: मेडिकल कॉलेज की 19 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड निलंबित, प्रबंधन ने की कार्रवाई

Thu, 11 Sep 2025 11:28 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Sep 2025 11:28 AM IST
सार

मेडिकल काॅलेज नाहन में कार्यरत एक सिक्योरिटी गार्ड पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। उधर, मामला संज्ञान में आते ही मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Himachal: Security guard suspended for molesting 19 girl students of medical college, case registered
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल काॅलेज नाहन में कार्यरत एक सिक्योरिटी गार्ड पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। उधर, मामला संज्ञान में आते ही मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले छात्राओं ने काॅलेज प्रबंधन को सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में छेड़छाड़ सहित नंबर मांगने आदि के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos

मामला संज्ञान में आते ही प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गया और काॅलेज की इंटरनल जांच कमेटी ने मामले में जांच की। वहीं, शिकायत मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड को भी निलंबित कर दिया गया है। प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच पूरी करने के बाद अब मामले में आगामी कार्रवाई को लेकर पुलिस को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। उधर, जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले में अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई तो छात्रा ने अन्य छात्राओं से इस बारे में बात की। इसके बाद अन्य 18 के करीब छात्राओं ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामले का पटाक्षेप हुआ। उधर, बताया जा रहा है कि जिस सिक्योरिटी गार्ड पर आरोप लगे हैं वह शादीशुदा है और उनके दो बच्चे भी हैं। डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने बताया कि मेडिकल काॅलेज की इंटरनल जांच कमेटी की रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 19 के करीब छात्राओं ने सिक्योरिटी गार्ड पर आरोप लगाए हैं। वहीं, मेडिकल काॅलेज की चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. संगीत ढिल्लो ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही इंटरनल कमेटी ने जांच की। जांच रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed