फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Scope of medical device park reduced, now industries will be set up in only 25% area

हिमाचल: मेडिकल डिवाइस पार्क का दायरा घटा, अब 25 फीसदी क्षेत्र में ही लगेंगे उद्योग

Thu, 05 Dec 2024 11:04 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Dec 2024 11:04 AM IST
सार

अभी जमीन समतल करने के बाद अब भवन व सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। पहले यह मेडिकल डिवाइस पार्क राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग से बनना था लेकिन केंद्र सरकार ने 30 करोड़ रुपये वापस लौटाने के बाद अब राज्य सरकार ही इस पर पैसा लगाएगी।

विज्ञापन
Himachal: Scope of medical device park reduced, now industries will be set up in only 25% area
मेडिकल डिवाइस पार्क(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

नालागढ़ में बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए मिले 30 करोड़ रुपये केंद्र सरकार को लौटाने के बाद अब राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि 25 फीसदी जमीन पर ही मेडिकल डिवाइस पार्क बनाएंगे। शेष 75 फीसदी जमीन पर ग्रीन उद्योग लगाए जाएंगे। यही नहीं, पहले जहां डिवाइस पार्क पहले केंद्र सरकार के सहयोग से बनना थाए वहीं अब इसे प्रदेश सरकार अपने स्तर पर तैयार करेगी। अभी जमीन समतल करने के बाद अब भवन व सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। पहले यह मेडिकल डिवाइस पार्क राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग से बनना था लेकिन केंद्र सरकार ने 30 करोड़ रुपये वापस लौटाने के बाद अब राज्य सरकार ही इस पर पैसा लगाएगी। गौर रहे कि नालागढ़ के मझौली में 1,623 बीघा जमीन पर मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है। इसमें मेडिकल डिवाइस पार्क पर 349 करोड़ रुपये व्यय होने हैं। अभी तक 134 करोड़ रुपये व्यय हो चुके हैं, जिसमें से 107 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने लगा दिए हैं।

विज्ञापन


30 करोड़ रुपये केंद्र के होने से उसे लौटाने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है। अभी तक मेडिकल डिवाइस पार्क में जमीन समतल करने के साथ दो बड़ी प्रयोगशालाओं के भवन का कार्य चल रहा है। चार हजार वर्ग मीटर पर दो-दो हजार वर्ग मीटर के दो वेयर हाउस बन रहे हैं। इसके अलावा 2,250 वर्ग मीटर पर फ्लेटिड फैक्टरियां खुलेंगी। यहां पर 16 बेड हाल बन रहे हैं। पार्क को जोड़ने के लिए साढ़े चार किमी लंबी सड़कों का पहले फेस में टेंडर लगने के बाद कार्य शुरू हो गया है। इस संबंध में पार्क का कार्य देख रहे अधिशासी अभियंता राजेश मिन्हास ने बताया कि जमीन समतल करने के बाद भवन व सड़क निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। अभी तक उन्हें 134 करोड़ रुपये मिल चुका है। बजट के लिए सरकार को लिखा गया है। उधर, उद्योग विभाग के सदस्य सचिव विनीत कुमार ने बताया कि मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर नई कोई अधिसूचना नहीं आई है। इसलिए पार्क के निर्माण के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed