फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board will take public opinion before annual examinations

वार्षिक परीक्षाओं से पहले लोगों की राय लेगा हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड

Sun, 20 Dec 2020 12:15 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Dec 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Himachal School Education Board will take public opinion before annual examinations
स्कूल शिक्षा बोर्ड

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में कोरोना काल में सालाना परीक्षाएं करवाने से पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड लोगों की राय लेगा। बोर्ड विभिन्न कक्षाओं की डेटशीट तैयार कर रहा है। इसे पहले पब्लिक डोमेन में डाला जाएगा, उसके बाद उसे फाइनल किया जाएगा। बोर्ड मार्च के अंतिम सप्ताह में वार्षिक परीक्षाएं करवाने की तैयारी कर रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये परीक्षाएं मार्च के अंतिम सप्ताह में करवाने की योजना है। परीक्षाओं से पहले 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की डेटशीट को पहले पब्लिक डोमेन में डाला जाएगा। इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बोर्ड की मानें तो डेटशीट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्रों में होंगी। बोर्ड स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों की संख्या को मद्देनजर रखकर डेटशीट तैयार करने में जुटा है, जिससे किसी भी परीक्षा के दौरान स्कूलों में छात्रों की अधिक संख्या न बने। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार डेटशीट को पहले पब्लिक डोमेन में डाला जाएगा। सभी की सहमति आने के बाद उसके बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बोर्ड का प्रयास है कि वार्षिक परीक्षाएं मार्च माह के अंतिम सप्ताह में करवा दी जाएं। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed