फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal School Education Board will give special opportunity to the candidates who missed the exam

HPBOSE: परीक्षा से छूटे अभ्यर्थियों की विशेष मौका देगा हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड

Mon, 07 Apr 2025 12:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Apr 2025 12:05 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च में संचालित की गई वार्षिक परीक्षाओं के दौरान किसी कारणवश परीक्षा देने से छूटे अभ्यर्थियों की बोर्ड प्रबंधन विशेष परीक्षा लेगा। 

विज्ञापन
Himachal School Education Board will give special opportunity to the candidates who missed the exam
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च में संचालित की गई वार्षिक परीक्षाओं के दौरान किसी कारणवश परीक्षा देने से छूटे अभ्यर्थियों की बोर्ड प्रबंधन विशेष परीक्षा लेगा। परीक्षा मई और जून में करवाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में हुई हैं। उस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहा, जिसके चलते लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र के कई स्कूलों की शुरुआती तीन-चार विषयों की परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था। प्रदेश के अन्य हिस्सों में यह परीक्षाएं बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार हुई हैं। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी खराब मौसम या अन्य किसी कारण से परीक्षा देने से छूटे अभ्यर्थियों का एक वर्ष बचाने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने विशेष परीक्षा लेने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

इस दौरान आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा छूटने का विशेष कारण बताना पड़ेगा, उसके बाद ही उसकी परीक्षा ली जाएगी। प्रदेश भर में छूटे इन अभ्यर्थियों से शिक्षा बोर्ड जल्द ही आवेदन मांगेगा, जबकि इन विशेष परीक्षार्थियों की परीक्षाएं भी मई-जून में संचालित की जाएंगी। इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा का कहना है बोर्ड प्रबंधन ने विद्यार्थियों का एक साल बचाने के लिए विशेष परीक्षा करवाने का फैसला लिया है। ताकि छूटे विद्यार्थी भी परीक्षा दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed