शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को टेट के लिए 27 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 800 रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी और पीएचएच के अभ्यर्थियों को 500 रुपये फीस देनी होगी। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि जून में प्रस्तावित टेट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानिए किस श्रेणी की परीक्षा कब
विषय तिथि
जेबीटी 16 जून ( सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक)
शास्त्री 16 जून ( दो से शाम साढ़े चार बजे तक)
टीजीटी नॉन मेडिकल 17 जून ( सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक)
भाषा अध्यापक 17 जून ( दो से शाम साढ़े चार बजे तक)
टीजीटी आर्ट्स 23 जून ( सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक)
टीजीटी मेडिकल 23 जून (दो से शाम साढ़े चार बजे तक)
पंजाबी भाषा शिक्षक 30 जून ( सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक)
उर्दू भाषा शिक्षक 30 जून (दो से शाम साढ़े चार बजे तक)