फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal School Education Board: DElEd re examination result declared

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड की पुन परीक्षा का परिणाम घोषित

Tue, 04 Aug 2026 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 08:24 PM IST
सार

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षक ही सशक्त और भविष्य उन्मुख शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक नींव हैं। बोर्ड के अनुसार डीएलएड भाग-1 (बैच 2024-26) की पुनः परीक्षा में 208 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Himachal School Education Board: DElEd re examination result declared
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड भाग-1 और भाग-2 की जून 2026 में पुनः परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षक ही सशक्त और भविष्य उन्मुख शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक नींव हैं। बोर्ड के अनुसार डीएलएड भाग-1 (बैच 2024-26) की पुनः परीक्षा में 208 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 142 अभ्यर्थी उत्तीर्ण, 63 री-अपीयर और तीन अनुत्तीर्ण रहे। इस तरह भाग-1 का परीक्षा परिणाम 68.27 प्रतिशत रहा। वहीं, डीएलएड भाग-2 (बैच 2023-25) की पुनः परीक्षा में 36 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन


इनमें 26 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि 10 को री-अपीयर घोषित किया गया। भाग-2 का परिणाम 72.22 प्रतिशत दर्ज किया गया। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि जो अभ्यर्थी अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 5 से 14 अगस्त तक केवल ऑनलाइन माध्यम से पुनः निरीक्षण (री-चेकिंग) और पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रति विषय री-चेकिंग शुल्क 800 रुपये और री-इवैल्यूएशन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। पुनर्मूल्यांकन के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed