फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal school education board 10th and 12th class annual examinations started, enthusiasm in students

हिमाचल में लाखों विद्यार्थियों ने दी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा, नहीं दिखी सामाजिक दूरी

Tue, 13 Apr 2021 10:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
himachal school education board 10th and 12th class annual examinations started, enthusiasm in students
हिमाचल में स्कूल बोर्ड परीक्षाओं का आगाज। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के आठ कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे सके। 10वीं कक्षा के सात और 12वीं कक्षा के एक विद्यार्थी ने संक्रमित होने के कारण परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। प्रदेश के कई परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। सीटिंग प्लान देखने के दौरान विद्यार्थियों ने भीड़ लगा दी। कई केंद्रों में हालांकि सामाजिक दूरी का पालन भी किया गया। पहले दिन दसवीं की हिंदी और जमा दो कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने से पहले परिसर को सैनिटाइज किया गया। दोनों कक्षाओं की परीक्षा में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया। दसवीं कक्षा की परीक्षा 13 अप्रैल से 28 अप्रैल और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 13 अप्रैल से 10 मई तक संचालित होंगी। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 2137 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि मंगलवार को आठ कोरोना संक्रमित विद्यार्थी बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा नहीं दे पाए हैं। बुखार, खांसी और जुकाम के लक्षणों से पीड़ित परीक्षार्थियों के लिए एक अलग कमरों की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed