फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Samples of desi ghee, mustard oil, and PDS broken wheat fail quality tests; notices issued to trader

हिमाचल: देसी घी, सरसों तेल और पीडीएस दलिया के नमूने गुणवत्ता जांच में फेल, कारोबारियों को नोटिस

Fri, 03 Jul 2026 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 08:45 PM IST
सार

 देसी घी, सरसों तेल और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दलिया समेत चार नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। 

विज्ञापन
Himachal: Samples of desi ghee, mustard oil, and PDS broken wheat fail quality tests; notices issued to trader
देसी घी, सरसों तेल के सैंपल फेल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में गड़बड़ी सामने आई है। देसी घी, सरसों तेल और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दलिया समेत चार नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। विभाग ने इन्हें सबस्टैंडर्ड और मिसब्रांडेड पाया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


इन मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप ने विभिन्न स्थानों से ये नमूने एकत्र किए थे। इनकी जांच सीटीएल कंडाघाट सोलन में खाद्य विश्लेषक रिपु दमन कुमार ने की। जांच रिपोर्ट में सभी नमूने अलग-अलग कारणों से खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की बात कही है।

विज्ञापन

पांवटा साहिब के खोड़री-माजरी से लिया गया हिम भोग दलिया (पीडीएस) लेबलिंग नियमों का उल्लंघन करता पाया गया। इसमें उपभोक्ता शिकायत से संबंधित जानकारी नहीं थी। धौलाकुआं से मिले हिमाचल फ्रेश देसी घी के नमूने गुणवत्ता और लेबलिंग दोनों में फेल हुए। मस्टर्ड ऑयल में प्रति यूनिट बिक्री मूल्य अंकित नहीं था, इसलिए इसे मिसब्रांडेड घोषित किया गया। माजरा से लिए गए देसी घी में भी गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed