फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's women's kabaddi team, which won gold in the National Games, received a warm welcome in Dharamsala

Dharamshala: नेशनल गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद महिला कबड्डी टीम का धर्मशाला में जोरदार स्वागत

Tue, 04 Oct 2022 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Oct 2022 06:38 PM IST
सार

गुजरात के में 36वीं राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में छह खिलाड़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सेंटर धर्मशाला की हैं। 

विज्ञापन
Himachal's women's kabaddi team, which won gold in the National Games, received a warm welcome in Dharamsala
महिला कबड्डी टीम का धर्मशाला में जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के में 36वीं राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में छह खिलाड़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सेंटर धर्मशाला की हैं। इसमें टीम की कप्तान कविता ठाकुर, पुष्पा, ज्योति, भावना, महिमा और डिंपल शामिल हैं। सेंटर में पहुंचने पर इन खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। हिमाचल प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलवाने वाली टीम की कप्तान और साई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला की खिलाड़ी कविता ठाकुर ने कहा कि आपसी तालमेल ही जीत का मंत्र रहा। प्रतियोगिता में पहला मैच महाराष्ट्र से हारने के बाद भी टीम का मनोबल नहीं गिरने दिया। टीम का हर सदस्य एक दूसरे के खेल का प्रशंसा करते हुए दिखा। इससे आपसी तालमेल को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि 12 खिलाड़ियों की टीम में छह खिलाड़ी धर्मशाला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस थी।

विज्ञापन

विज्ञापन


इससे भी टीम का मानसिक स्तर थोड़ा मजबूत था। वहीं अन्य खिलाड़ियों को खेल भी सराहनीय रहा। कविता ठाकुर ने कहा कि पहला मैच हारने के बाद टीम ने एक ही फैैसला लिया की टीम अब अपने खेल पर ही ध्यान देगी और जो गलतियां पहले मैच में हुई हैं। उन्हें दोबारा नहीं दोहराया जाएगा। ऐसा करते हुए टीम अपने सभी मुकाबले जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में टीम ने महाराष्ट्र की टीम पर शुरू से ही दबाव बनाकर रखा और यह मुकाबला पांच अंकों से जीतकर गोल्ड हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed