{"_id":"6328a090516bbf497b1d5d3b","slug":"himachal-s-renuka-thakur-featured-in-the-poster-of-the-new-jersey-of-the-indian-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी के पोस्टर में छाईं हिमाचल की रेणुका ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी के पोस्टर में छाईं हिमाचल की रेणुका ठाकुर
Tue, 20 Sep 2022 11:47 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:47 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आस्टेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के एक महीने पहले रविवार को भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के लिए नई टी-20 जर्सी को लांच किया।
विज्ञापन
नई जर्सी के पोस्टर में छाईं हिमाचल की रेणुका ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय महिला और पुरुष टीम के लिए लांच की गई नई जर्सी की तस्वीरों में हिमाचल की क्रिकेटर रेणुका ठाकुर छा गई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आस्टेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के एक महीने पहले रविवार को भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के लिए नई टी-20 जर्सी को लांच किया। इसमें महिला और पुरुष टीमों के छह खिलाड़ियों का जर्सी में पोस्टर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
पोस्टर में रेणुका ठाकुर भी शामिल हैं। पोस्टर में पुरुष और महिला टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर के अलावा उनके साथ सूर्यकुमार यादव, शैफाली वर्मा, हार्दिक पांड्या और हिमाचल की रेणुका सिंह भी हैं। इधर, जर्सी के पोस्टर में रेणुका की फोटो देखकर उनकी माता सुनीता ठाकुर की खुशी का ठिकाना नहीं है। सुनीता ठाकुर ने कहा कि नई जर्सी में दिग्गज खिलाड़ियों के साथ रेणुका को देखकर गर्व हो रहा है।
विज्ञापन