फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's new sports policy will be soon: Govind Thakur

जल्द बनेगी हिमाचल की नई खेल नीति : गोविंद ठाकुर

Thu, 20 Dec 2018 04:44 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: ashok chauhan Updated Thu, 20 Dec 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Himachal's new sports policy will be soon: Govind Thakur

वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की नई खेल नीति जल्द बनाई जाएगी। वर्ष 1983 के बाद प्रदेश की खेल नीति नहीं बनी है। जयराम सरकार ने नई खेल नीति को लेकर प्रारूप को पब्लिक डोमेन में डाल दिया है।

विज्ञापन


खेलों से जुड़े सभी स्टेक होल्डर के साथ चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। गोविंद ठाकुर वीरवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर ऊना में 59वीं राज्यस्तरीय महिला-पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान वॉलीबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती भी मौजूद रहे। गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सभी कोचों के रिक्त पद चयन आयोग के माध्यम से भरे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना को बनाया जाएगा खेल हब : कंवर

Himachal's new sports policy will be soon: Govind Thakur

 आज के दौर में नशा एक बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। वॉलीबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका

मिलेगा। कहा कि ऊना जिला खेल क्षेत्र में अग्रणी रहा है। जिले ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी रहे चरणजीत शर्मा, वॉलीबाल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सुरजीत सहित जैसे कई खिलाड़ी दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed