फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's handloom products will be sold on Flipkart, the government has tied up with the company

फ्लिपकार्ट पर बिकेंगे हिमाचल के हथकरघा उत्पाद, सरकार ने कंपनी से किया करार

Fri, 06 Aug 2021 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Aug 2021 10:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोविड महामारी ने ग्रामीण कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों की आर्थिकी को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। कारीगरों को उनके उत्पादों को ऑनलाइन मार्केट के माध्यम से बेचने के अवसर उपलब्ध होंगे और उत्पादों के बेहतर दाम भी मिलेंगे। 

विज्ञापन
Himachal's handloom products will be sold on Flipkart, the government has tied up with the company
फ्लिपकार्ट पर बिकेंगे हिमाचल के हथकरघा उत्पाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री और इन उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में निगम और फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कंपनी के मध्य एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  ने कहा कि इस समझौता से राज्य के हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़े 20 हजार से अधिक दस्तकारों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उपलब्ध होगा। उन्होंने 7 अगस्त को मनाए जाने वाले सातवें हथकरघा दिवस के अवसर पर राज्य के हथकरघा संचालकों को बधाई दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोविड महामारी ने ग्रामीण कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों की आर्थिकी को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। कारीगरों को उनके उत्पादों को ऑनलाइन मार्केट के माध्यम से बेचने के अवसर उपलब्ध होंगे और उत्पादों के बेहतर दाम भी मिलेंगे। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने निगम को सुदृढ़ करने में विशेष रुचि दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने निगम की विभिन्न गतिविधियों का ब्योरा दिया। निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed