फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal's daughters become runners up in junior netball competition

Hamirpur News: जूनियर नेटबाल प्रतियोगिता में उपविजेता बनीं हिमाचल की बेटियां

Mon, 29 Jan 2024 11:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jan 2024 11:26 AM IST
सार

प्रदेश की महिला टीम ने राष्ट्रीय जूनियर नेटबाल प्रतियोगिता में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उपविजेता बनने को गौरव हासिल किया है। 

विज्ञापन
Himachal's daughters become runners up in junior netball competition
जूनियर नेटबाल प्रतियोगिता में उपविजेता बनीं हिमाचल की बेटियां - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने राष्ट्रीय जूनियर नेटबाल प्रतियोगिता में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उपविजेता बनने को गौरव हासिल किया है। प्रतियोगिता में  प्रदेश के खिलाड़ियों ने लगातार चार मैच जीत कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई राष्ट्रीय जूनियर नेटबाल प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की टीम के साथ खेला गया।  हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 33-29 से कर्नाटक को हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हरियाणा की टीम ने हिमाचल को हराकर खिताब अपने नाम किया। हरियाणा विजेता और हिमाचल प्रदेश उपविजेता बना। हिमाचल प्रदेश की टीम के कोच अनीशा नेगी ने कहा कि प्रदेश की टीम ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सूबे का नाम चमकाया है। 

विज्ञापन


प्रदेश की टीम ने आंध्र प्रदेश को 27-13, झारखंड को 19-9, राजस्थान को कांटे की टक्कर देकर 29-22 और कर्नाटक को 33-29 से हराकर खेल का लोहा मनवाया। प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की लड़कियों की टीम जूनियर वर्ग में 25 वर्षों के खेल इतिहास में पहली बार उप विजेता बनी है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने भी प्रदेश की टीम को उप विजेता बनने पर बधाई दी है।
विज्ञापन

 

हिमाचल पुलिस की महिला और पुरुष हॉकी टीम खेलेगी नेशनल 
हिमाचल प्रदेश पुलिस महिला और पुरूष वर्ग की हॉकी टीमें राष्ट्रीय स्तर पर खेल दिखाएंगी। महिला हॉकी टीम पहली और पुरुष टीम 25 वर्षों के बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही हैं। जम्मू में 29 जनवरी से 8 फरवरी तक होने वाली 72वीं आल इंडिया पुलिस हॉकी चैंपियनशिप में दोनों टीमें भाग लेने जा रही हैं। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करने के लिए कुल 40 सदस्यीय टीमों को 6वीं आईआरबी बटालियन धौलाकुआं से अंबाला रेलवे स्टेशन और फिर जम्मू के लिए रवाना किया। इन टीमों का बतौर मैनेजर प्रतिनिधित्व बटालियन की डिप्टी कमांडेंट एचपीएस बबीता राणा कर रही हैं। पुरुष हॉकी टीम के अशोक कुमार (46) और महिला टीम की नीरू देवी (49) बतौर कप्तान हैं। दोनों कप्तान हिमाचल प्रदेश पुलिस के हॉकी खेल के वरिष्ठ खिलाड़ी हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदेश पुलिस का नेतृत्व कर चुके हैं। टीम को विशाल ठाकुर एनआईएस कोच हिमाचल प्रदेश पुलिस टीम हाकी और सुनील कुमार एनआईएस कोच ने प्रशिक्षण दिया है। इस चैंपियनशिप को लेकर दोनों टीमों ने एक माह का प्रशिक्षण 6वीं आईआरबी बटालियन धौलाकुआं के एस्ट्रो टर्फ माजरा पर कैंप में लिया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस हॉकी टीम के कप्तान अशोक कुमार और महिला टीम कप्तान नीरू देवी ने कहा कि पुरुष टीम के सदस्य सौरभ इंडिया कैंप होल्डर, अन्य खिलाड़ी सीनियर नेशनल और नेशनल स्तर पर हॉकी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर चुके हैं। महिला टीम की सदस्य पूनम दो बार भारतीय महिला टीम की सदस्य और नीरू भारत की टीम में खेल चुकी हैं। इसके साथ अन्य महिला खिलाड़ी नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed