{"_id":"62b74721c5bbab796f2cecbe","slug":"himachal-s-chamba-gaurav-became-a-lieutenant-in-the-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"Success Story: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हिमाचल के गौरव, ड्रोन पायलट अनुदेशक के पद पर भी दे चुके सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Success Story: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हिमाचल के गौरव, ड्रोन पायलट अनुदेशक के पद पर भी दे चुके सेवाएं
Sun, 26 Jun 2022 11:44 AM IST
Krishan Singh
मोहिंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
मोहिंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:44 AM IST
सार
चुराह उपमंडल के गौरव ठाकुर का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। गौरव का प्रशिक्षण इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में शुरू होगा।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट बने चुराह के गौरव।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल के गौरव ठाकुर का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। गौरव का प्रशिक्षण इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में शुरू होगा। चुराह उपमंडल की भंजराडू़ पंचायत के गांव डिकरियूंड के गौरव ठाकुर ने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। गौरव ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा से हुई है। उनकी माता नीना ठाकुर शिक्षा विभाग से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुई है। पिता भाग सिंह ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दिल्ली से इंजीनियरिंग की है। जून 2018 से जनवरी 2019 तक गौरव ठाकुर एयर एशिया में असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहे। इसके बाद जनवरी 2021 में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी हरियाणा में ड्रोन पायलट अनुदेशक के तौर पर कार्य किया। दिसंबर 2021 में उन्होंने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स 135 के लिए आवेदन किया। इसमें उन्होंने
विज्ञापन
भारत वर्ष में पहला रैंक हासिल किया। गौरव ने सफलता का श्रेय माता नीना ठाकुर, पिता भाग सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कौशल और टीजीसी कोचिंग अकादमी बंगलूरू के कमांडर राजन को दिया है।
विज्ञापन