फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's artist released the song, the message of conservation of the given daughters

गुड़िया कांड पर यू टयूब पर रिलीज किया गाना, लड़कों को फटकार

Mon, 17 Jul 2017 02:52 PM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 17 Jul 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
Himachal's artist released the song, the message of conservation of the given daughters

दिल्ली में निर्भया और हिमाचल के कोटखाई में गुड़िया कांड से सबक लेने का लोगों को संदेश हिमाचली कलाकार रोहित वोहरा का गीत देगा। ऐसी घटनाओं के बाद लड़कों को शर्म करने की बात भी रोहित ने अपने गीत के माध्यम से कही है।

विज्ञापन


अकेली लड़की को देखकर उससे छेड़छाड़ करने वालों को देखकर चुप न रहने का आह्वान भी लोगों से किया गया है। ऐसा होते देख लड़कों को सबक सिखाने की लोगों से अपील की गई है।
विज्ञापन


देश में लड़कियों के साथ बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने और उनमें संलिप्त लड़कों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संदेश देने वाले पंजाबी गीत कली वेख के छेड़े जो को रोहित वोहरा ने रविवार को यू-ट्यूब पर रीलीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पंजाब विवि चंडीगढ़ में विवि की सीएससीए की पूर्व उपाध्यक्ष एवं आवाम कर्मसिद्ध फाउंडेशन की अध्यक्ष विभा सेठ ने गाने को रिलीज किया। कांगड़ा से संबंध रखने वाले रोहित वोहरा हिमाचल के विख्यात गायक हैं। धर्मशाला स्मार्ट सिटी का ऑफिशियल सांग भी उन्होंने गाया है। वे पंजाब विवि में सोशल वर्क की पढ़ाई कर रहे हैं।

रोहित बताते हैं कि ‘कली वेख के छेड़े जो गोडे थल्ले धर लो फैसला कर लो’ के माध्यम से छेड़छाड़ की घटनाओं से माताओं-बहनों की दुर्दशा को बयां किया है। सांझ फिल्म के निर्देशक अजय सकलानी के निर्देशन में गीत के सीन पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, धर्मशाला कॉलेज सहित हिमाचल के अन्य स्थानों पर फिल्माए गए हैं।

इसमें पीयू की बॉटनी विभाग की छात्रा सुषमा ने मुख्य भूमिका निभाई है। मौजी सुधमाजरा ने गीत लिखा है। गीत के रिलीजिंग के दौरान मनोज, अजय दियोटसिद्धिया सहित माता गुजरी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं निकिता, शहनाज, अदिति, रीत और सुषमा मौजूद रहीं। 


गुड़िया के दोषियों को कड़ी सजा मिले
कोटखाई में दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या के दर्द को महसूस करते हुए गायक रोहित वोहरा ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। गीत को रिलीज करने से पहले गुड़िया की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed