{"_id":"628e71366eec1057ac639655","slug":"himachal-road-transport-will-soon-get-195-new-modern-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC New Buses: हिमाचल पथ परिवहन निगम को जल्द मिलेंगी 195 नई आधुनिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC New Buses: हिमाचल पथ परिवहन निगम को जल्द मिलेंगी 195 नई आधुनिक बसें
Thu, 26 May 2022 10:30 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 May 2022 10:30 AM IST
सार
एचआरटीसी की सभी बसें आधुनिक तकनीक से निर्मित और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर खरीदी गई हैं। सभी बसें बीएस-6 सीरीज की हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी की नई बस।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के बेड़े में आधुनिक 195 बसें शामिल की जा रही हैं। यह सभी बसें आधुनिक तकनीक से निर्मित और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर खरीदी गई हैं। सभी बसें बीएस-6 सीरीज की हैं। वहीं प्रदूषण और सुरक्षा मानकों को लेकर इनमें विशेष प्रावधान है। इन बसों की बॉडी अलग से बनवाने की आवश्यकता नहीं है। इनकी चैसी पर बॉडी कंपनी की ओर से ही अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के आधार पर लगाई गई हैं। इनकी चैसी बॉडी के साथ ही अटैच है। इनमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर सुरक्षा की दृष्टि से सामान छत पर रखने की व्यवस्था नहीं है बल्कि डिक्की की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पहले चैसी वाली बसों की दुर्घटना में ज्यादा नुकसान होता था लेकिन इन नई बसों में ऐसी संभावनाएं कम हैं। हिमाचल पथ परिवहन के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा पहली खेप में कुल 195 बसों में से 50 बसें 52 सीटर हैं। जबकि अन्य 37 और 47 सीटर हैं। पहली बार प्रदेश के लिए उन्हें सुरक्षा और अन्य तकनीकी कारणों के चलते बसों को रेल से मंगवाया गया है। एक खेप में कुल 32 बसें आ रही हैं। वहीं प्रथम चरण में 64 बसें रास्ते में हैं। बसों को रेल से चंडीगढ़ तक लाया जा रहा है। वहां से इन्हें नालागढ़ में इकट्ठा किया जाएगा, जहां से विभिन्न डिपो को भेजा जाएगा। वहीं हिमाचल पथ परिवहन की ओर से इसके बाद अशोका लीलैंड की इन बसों की 360 बसों की अलग से खेप आएगी।
विज्ञापन