फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Road Transport Corporation to get 400 drivers, recruitment started

हिमाचल पथ परिवहन निगम को मिलेंगे 400 चालक, भर्ती शुरू

Thu, 21 Jan 2021 10:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Jan 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
Himachal Road Transport Corporation to get 400 drivers, recruitment started
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) को जल्द ही 400 चालक मिलेंगे। चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिमला की मंडलीय कार्यशाला तारादेवी में प्रतिभागियों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जा रहे हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 8 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। रोजाना 100 से अधिक प्रतिभागी यहां ड्राइविंग टेस्ट दे रहे हैं। एचआरटीसी के महाप्रबंधक नवीन कप्लस की अगुवाई में ड्राइविंग टेस्ट के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी में उप मंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक तारादेवी विनोद शर्मा सहित निगम के चार डिवीजनों से एक-एक ड्राइविंग इंस्ट्रक्टर शामिल हैं।

विज्ञापन


400 चालकों के पदों के लिए एचआरटीसी के पास करीब नौ हजार आवेदन आए हैं। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा है। निगम में चालक की भर्ती अनुबंध आधार पर हो रही है। ये चालक तीन साल तक अनुबंध पर रहेंगे। इसके बाद नियमित होंगे। एचआरटीसी के महाप्रबंधक नवीन कपल्स ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। 8 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ड्राइविंग टेस्ट लिए जा रहे हैं। आगामी 31 जनवरी तक चालकों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।
विज्ञापन


200 मीटर के ट्रैक में लिया जा रहा ड्राइविंग टेस्ट
मंडलीय कार्यशाला तारादेवी में 200 मीटर के ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट लिया जा रहा है। इस ट्रैक की खासियत यह है कि इसमें उतराई, चढ़ाई और मोड़ तीनों हैं। ट्रैक पर सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टी बनाई गई है। पहले बस को उतराई में मोड़ से नीचे उतारना होता है। फिर बैक करते हुए मोड काटकर बस को चढ़ाई में चढ़ाना होता है। आखिर में कार्यशाला के भीतर बने सर्विस डग पर बैक करते हुए बस चढ़ानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed