फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Road Transport Corporation closed 222 routes, know the reason

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बंद किए 222 रूट, जानें वजह

Sun, 20 Jun 2021 11:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Jun 2021 11:32 AM IST
सार

हालांकि, परिवहन निगम ने दावा किया है कि शनिवार को बसों में 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है। परिवहन निगम इस समय एक हजार के करीब बसें रूटों पर चला रहा है।  

विज्ञापन
Himachal Road Transport Corporation closed 222 routes, know the reason
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शनिवार को 222 रूटों पर बस सेवा बंद की है। सवारियां न मिलने के कारण यह फैसला लिया गया है। इसमें लोकल 195 और 27 लांग रूट शामिल हैं। रविवार को भी परिवहन निगम कम रूटों पर बसें भेजेगा। बीते शुक्रवार की बात करे तो निगम ने 1639 रूटों पर बसें चलाई थीं। शनिवार को 1417 रूट पर सेवाएं दी गई। परिवहन निगम का मानना है कि शनिवार और रविवार में बाजार बंद रहते  हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में रहते हैं। इस कारण सवारियां नहीं मिलती हैं। हालांकि, परिवहन निगम ने दावा किया है कि शनिवार को बसों में 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है। परिवहन निगम इस समय एक हजार के करीब बसें रूटों पर चला रहा है।  

विज्ञापन

 
 कब कितने रूट पर चलीं बसें   
14 जून 1226 
15 जून 1528 
16 जून 1611 
17 जून 1515 
18 जून 1639 
19 जून 1417

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed