फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Accident: Where 13 lives were lost, one was saved; a single decision save Bikar Singh live

Himachal Accident: 100 मीटर पहले गाड़ी से उतर गए थे बिकर सिंह, आंखों के सामने साथियों पर मौत बनकर टूटा पहाड़

Fri, 24 Jul 2026 07:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 07:58 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क पर शुक्रवार दोपहर पहाड़ी से एक टाटा सूमो टैक्सी पर भारी चट्टान गिर गई। इससे गाड़ी में सवार सभी 13 लोगों की दबकर मौत हो गई। लेकिन पांगी के  बिकर सिंह के एक फैसले ने उनकी जिंदगी बचा ली। 

विज्ञापन
Himachal Accident: Where 13 lives were lost, one was saved; a single decision save Bikar Singh live
लाहाैल हादसा: एक फैसले से बची बिकर सिंह की जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

......कहते हैं जब तक सांसों की डोर बाकी है, तब तक मौत भी इन्सान को छूकर निकल जाती है। यह बात हिमाचल प्रदेश के पांगी निवासी बिकर सिंह पर सटीक बैठती है, जो कुल्लू से पांगी जा रही सूमो में सवार था। वह दुर्घटना से करीब 100 मीटर पहले उतर गए थे। घटना से कुछ क्षण पहले उन्होंने पहाड़ी से पत्थर गिरते देख चालक से वाहन रुकवाया और नीचे उतर गए। यही फैसला उनकी जिंदगी बचा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

 खतरे को भांपते ही गाड़ी से उतर गए थे विक्र सिंह 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिकर सिंह को रास्ते में पहाड़ी से लगातार छोटे-छोटे पत्थर गिरते दिखाई दिए। खतरे को भांपते हुए उन्होंने चालक से वाहन रोकने का आग्रह किया और खुद पैदल चलने लगे। गाड़ी ने जैसे ही उनसे कुछ दूरी तय की तो अचानक पहाड़ी से भारी चट्टानें सूमो पर आ गिरीं। देखते ही देखते वाहन मलबे और चट्टानों के नीचे दब गया। यह भयावह मंजर बिकर सिंह की आंखों के सामने हुआ, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई।

दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों के चिराग बुझा दिए
यदि बिकर सिंह भी वाहन में बैठे रहते तो शायद वह भी इस हादसे का शिकार हो जाते। उनके समय रहते वाहन से उतरने के फैसले ने उन्हें नई जिंदगी दे दी। इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं। बिकर सिंह के लिए यह घटना किसी दूसरे जन्म से कम नहीं है और उन्हें ताउम्र याद रहेगा। हादसे से बचने के बाद बिकर सिंह सीधे अपने गांव पहुंचे और सबसे पहले कुलदेवी के मंदिर में माथा टेककर देवी का आभार व्यक्त किया। उन्हें ताउम्र याद रहेगा।

विज्ञापन

लाहौल होते हुए पांगी जा रहे थे सभी लोग
बता दें, जिला लाहौल-स्पीति के संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक टाटा सूमो टैक्सी पर पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई। इसमें सवार सभी 13 लोगों की गाड़ी में ही दबकर मौत हो गई। कडूनाला और श्योर के बीच गोरना के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास यह हादसा हुआ। टैक्सी नंबर टाटा सूमो सभी लोग कुल्लू से लाहौल होते हुए चंबा के पांगी जा रहे थे। रास्ता बंद होने के कारण गुरुवार को तिंदी में रुके थे। शुक्रवार जब रास्ता बहाल हुआ तो वाहन पांगी की ओर बढ़ा लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। 

हादसे में मां-बेटी, बाप-बेटे और पति-पत्नी की भी हुई मौत
इस हादसे ने पूरे पांगी और उदयपुर घाटी को गहरे सदमे में डाल दिया है। कई परिवारों के चिराग बुझ गए। किसी घर का इकलौता बेटा चला गया तो मां-बेटे की जिंदगी एक साथ खत्म हो गई। छह महीने का मासूम भी इस हादसे का शिकार बन गया। हादसे की खबर जैसे ही पांगी और लाहौल घाटी के लोगों तक पहुंची तो मातम छा गया। बताया जा रहा है कि अधिकांश लोग कुल्लू से अपने घर पांगी लौट रहे थे। कोई अपना इलाज करवाकर जा रहा था तो कोई जरूरी काम निपटाकर घर लौट रहा था। किसी के घर में बुजुर्ग बेटे का इंतजार कर रहे थे तो कहीं बच्चों की निगाहें अपने माता-पिता की राह देख रही थीं। शाम तक घर लौटने की उम्मीद एक दर्दनाक खबर में बदल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed