फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal road accident: HRTC bus full of passengers fell from the road into the fields in sarkaghat mandi

Himachal: बाइक सवार को बचाते सड़क से खेतों में जा गिरी बस, 8 की मौत और 21 घायल, पीएमओ से आर्थिक राहत की घोषणा

Fri, 25 Jul 2025 12:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Jul 2025 12:32 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुई बस दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
himachal road accident: HRTC bus full of passengers fell from the road into the fields in sarkaghat mandi
सड़क से नीचे खेतों में गिरी यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में वीरवार को हिमाचल परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार महिलाओं समेत आठ की मौत हो गई है। बस में कुल 29 लोग सवार थे। चालक-परिचालक समेत 21 सवारियां घायल हैं। हादसा सुबह करीब 9:45 बजे हुआ। बस सरकाघाट से दुर्गापुर वाया जमणी जा रही थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से हताहतों और घायलों के लिए अनुग्रह राहत की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरकाघाट के मसेरन के नजदीक तरांगला में एक बाइक सवार को बचाते समय चालक ने जैसे ही बस हल्की से बाहर निकाली तो सड़क का डंगा धंस गया। डंगा धंसने से बस तीन पलटे खाकर करीब 60 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ यात्री बाहर छिटक गए जबकि कुछ बस के भीतर ही दब गए। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। चादर और कंबल के स्ट्रेचर बनाकर लोगों ने घायल यात्रियों को सड़क तक पहुंचाना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया। यहां से गंभीर घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक, बिलासपुर एम्स और हमीरपुर के लिए रेफर किया गया। हादसे में जख्मी पांच यात्रियों को सिविल अस्पताल सरकाघाट, दो को राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक और एक को एम्स में मृत घोषित किया गया। मरने वाले सभी यात्री सरकाघाट के मसेरन क्षेत्र के आसपास के गांवों के रहने वाले थे। हादसे के बाद चार का इलाज सरकाघाट अस्पताल, आठ का एम्स और सात का नेरचौक में उपचार किया जा रहा है। दो को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच करवाई जा रही है। फिलहाल, एचआरटीसी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है।

हादसे में इन लोगों की गई जान
मृतकों की पहचान तरांगला निवासी कलासी देवी (60), भलयाणा गांव निवासी बर्फी देवी, मसेरन के सुमन कुमार (33), रसेहड़ गांव निवासी गीता देवी (65) व डोमा देवी (70), बटोह निवासी प्रकाश, पाटी भलयारा निवासी बलवीर (60), दोपी गांव निवासी अंतरिक्ष (17) शामिल हैं।

हादसे के लिए जांच कमेटी बना दी गई है। तकनीकी टीम को भी मौके पर जांच के लिए भेजा गया था। जहां हादसा हुआ है, वहां सड़क तंग थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन को पास देते समय डंगा धंसने से हादसा पेश आया है। - उत्तम सिंह, मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी मंडी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने जताया शोक
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एचआरटीसी बस के खाई में गिरने से अब तक सात लोगों के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उपचार दिलाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

पीएमओ से राहत
प्रधानमंत्री कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुई बस दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

एम्स बिलासपुर में घायलों से मिले डिप्टी सीएम 
परिवहन निगम बस हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री गुरुवार दोपहर एम्स बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों का कुशलक्षेम जाना और परिजनों से भी बात की। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से पीड़ितों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कंडक्टर सहित छह लोगों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। अग्निहोत्री ने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और उचित सहायता का आश्वासन दिया।



 

चंबा में शिक्षक की मौत
उधर, चंबा जिले के मंडून गांव में बीती रात को एक शिक्षक की सड़क हादसे में माैत हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी अनियंत्रित होकर टीन की छत पर गिर गई। हादसे में खेम राज पुत्र बृजलाल निवासी बुंदेडी की माैत हो गई।  पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed