{"_id":"65a4130ec0c6f854bd077ac6","slug":"himachal-recorded-decline-of-2-6-degrees-celsius-in-minimum-average-temperature-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: न्यूनतम औसत तापमान में -2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज, पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की भी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: न्यूनतम औसत तापमान में -2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज, पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की भी चेतावनी
Sun, 14 Jan 2024 10:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 14 Jan 2024 10:32 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया। कई क्षेत्रों में तापमान माइनस में चला गया है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान में औसत -2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
शीतलहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट है। कई क्षेत्रों में तापमान माइनस में चला गया है। 16 और 17 जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। रविवार को हिमाचल में न्यूनतम तापमान में औसत -2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
कल्पा का तापमान -0.4, केलांग का -4.6, कुकुमसेरी का -7.2 और बरठीं का-0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि शिमला का 7.5, सुंदरनगर का 0.2, भुंतर का 0.7, धर्मशाला का 6.2, ऊना का 3.5, नाहन का 6.1, पालमपुर का 3.5, सोलन का 0.8, मनाली का 2.2, कांगड़ा का 3.8, नारकंडा का 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भुंतर में 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को प्रदेश के निचले और मैदानी क्षेत्रों में धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है।
रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहा। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर का मंडी के निचले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। हालांकि, शाम को चार बजे के बाद दोबारा कोहरा छा गया। इससे इन जिलों में सुबह और शाम के तापमान में कमी दर्ज हुई है और मौसम में ठंड बढ़ गई है।