{"_id":"59c29abd4f1c1b96688b5953","slug":"himachal-rampur-two-woman-died-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारसैन: टागरी में गिरी कार, दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारसैन: टागरी में गिरी कार, दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Updated Thu, 21 Sep 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलानघाटी-नारकंडा सड़क पर टागरी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गलानघाटी-नारकंडा सड़क पर टागरी में कार एचपी 63 5608 सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार नारकंडा से गलानघाटी की ओर आ रही थी।
हादसे में पुष्पा देवी (51) निवासी नारकंडा की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल आशा (36) ने आईजीएमसी जाते समय ठियोग में दम तोड़ दिया।
इसके अलावा नरेश कैथला (51) निवासी गांव डमोड़, नारकंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। ठियोग अस्पताल से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि नरेश कैथला अध्यापक है। वह गाड़ी चला रहा था। डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन