फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal rain: Cousin brothers were swept away by the strong current of water while crossing the drain, one de

Himachal: नाला पार करते पानी के तेज बहाव में बह गए चचेरे भाई, एक की मौत; दूसरा लापता, थुरल में भूस्खलन

Tue, 16 Sep 2025 03:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पंडोह/थुरल/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, पंडोह/थुरल/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Sep 2025 03:51 PM IST
सार

मंडी जिले में पंडोह पुलिस चौकी के तहत आने वाले शिवाबदार के सुमा नाले के तेज बहाव में दो चचेरे भाई बह गए।

विज्ञापन
Himachal rain: Cousin brothers were swept away by the strong current of water while crossing the drain, one de
थुरल में भूस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के शिवाबदार इलाके के सुमानाले में तेज बहाव में दो चचेरे भाई बह गए। इसमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। सुमा गांव के 15-16 लोग सायर पर्व पर देवता शुकदेव ऋषि थट्टा का आशीर्वाद लेने मंदिर गए हुए थे। जब ये लोग वापस आ रहे थे तो करीब सात बजे सुमानाले में हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस नाले पर लकड़ियां डालकर अस्थायी पुल बनाया गया था जो कि अचानक टूट गया। इससे दोनों चचेरे भाई नाले के तेज बहाव में बह गए। बाकी लोगों ने ग्रामीणों की मदद से तुरंत प्रभाव से सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसमें से एक शव को बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। जिसका शव मिला है उसकी पहचान प्रेम सिंह (48) के रूप में हुई है जोकि सुमा गांव का रहने वाला है। मनोहर लाल (43) अभी तक लापता है। यह भी सुमा गांव का ही रहने वाला है। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


हॉस्टल में जलभराव, 200 बच्चों की अटकी रहीं सांसे
सोन खड्ड में बाढ़ आने के चलते बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल की धरातल मंजिल पानी में डूब गई। हॉस्टल में रह रहे करीब 200 बच्चों की सांसें रातभर अटकी रहीं। डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का स्टाफ भी सहमा रहा। सभी ने जागकर रात बिताई। जलभराव होने से स्थानीय प्रशासन तत्काल बचाव और राहत कार्य के लिए पहुंचा। डीएसपी संजीव सूद की अगुवाई में दल पहुंच गया। फायर ब्रिगेड समेत अन्य सुरक्षा उपकरण के साथ टीमें रात दो बजे ही स्कूल परिसर में तैनात रहीं। बाढ़ से स्कूल मैदान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इधर, स्थानीय भाजपा नेता रजत ठाकुर ने बताया कि बाढ़ ने धर्मपुर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाईपास से लेकर बाजार तक पानी ने तबाही मचाई। दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। हुक्कल से लेकर शिव दवाला, कलसवाई, लोअर बाजार धर्मपुर, कांढापत्तन तक तबाही मची है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग बता रहे हैं कि साल 1962 के बाद पहली बार खड्ड का यह रूप देखने को मिला है। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को बचाव व राहत पहुंचाने के लिए धर्मपुर भेजने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


 

थुरल के गरडेड़ गांव में भूस्खलन, खाली करवाया, 10 फीट तक धंसी जमीन
थुरल तहसील के अंतर्गत गांव गरडेड़ में मंगलवार सुबह 5:00 बजे भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है जो अभी भी जारी है। लगभग 10 फीट तक जमीन धंस चुकी है और लगातार इसमें इजाफा हो रहा है। गरडेड़ गांव में 10 परिवार रहते हैं और सभी के मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। दूसरे गांव के लोगों ने प्रभावितों को सुरक्षित निकाला। घरों की तरफ किसी को जाने नहीं दिया जा रहा। क्योंकि वहां लगातार भूस्खलन हो रहा है। चार मकान मलबे में दब गए हैं और कई मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होक गए हैं। लोगों की गाड़ियां भी मलबे में दब गईं। थुरल तहसीलदार राजेश जरियाल ने कहर कि गांव के लोगों और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। गांव में अभी भी भूस्खलन हो रहा है। इसलिए प्रशासन ने किसी को भी आगे मकानों की तरफ जाने पर पाबंदी लगा दी है ताकि कोई अनहोनी न हो सके। 

बिलासपुर: भारी बारिश से घुमारवीं में बिजली के खंभे उखड़े
बिलासपुर के घुमारवीं क्षेत्र में बीती रात हुई भारी बारिश से बिजली बोर्ड को काफी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण बिजली के खंभे उखड़ गए हैं, जिस कारण कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। बोर्ड के कर्मचारी सुबह से विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। सीर खड्ड का जलस्तर बढ़ने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारी फील्ड में डटे हुए हैं।

विज्ञापन

बंगाणा: भारी बारिश के बाद दलदल बनी नलवाड़ी-तलमेहड़ा जोल सड़क
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की नलवाड़ी-तलमेहड़ा जोल सड़क कुछ स्थानों पर बारिश से दल-दल बन गई। वहीं  थानाकलां-भाखड़ा सड़क के मध्य कोलका रायपुर मैदान के मध्य ज्वालापुर में सोमवार दोपहर तथा देर रात को भारी बारिश होने से सड़क फिर दलदल में तब्दील हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed