फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal rain aani car rockfall two injured mandi kullu highway landslide

Himachal Rain Update: मंडी-कुल्लू हाईवे खुला, आनी में दो कारों पर गिरीं चट्टानें; 2 घायल, कई सड़कें अब भी बंद

Tue, 11 Aug 2026 11:22 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/कुल्लू/मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/कुल्लू/मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 11 Aug 2026 11:22 AM IST
सार

हिमाचल के कुल्लू और मंडी जिलों में लगातार बारिश के बीच भूस्खलन और पत्थर गिरने से कई सड़कें प्रभावित हुई हैं। झलोगी के पास बंद हुआ मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। आनी में अलग-अलग घटनाओं में दो कारें चट्टानों और मलबे की चपेट में आईं, जिसमें एक हादसे में दो लोग घायल हुए। सैंज-न्यूली और कटौला-कमांद समेत कई मार्ग अभी बाधित हैं।

विज्ञापन
himachal rain aani car rockfall two injured mandi kullu highway landslide
पहाड़ी से चट्टान गिरने से कार क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिलों में बीती रात से जारी बारिश के बीच भूस्खलन और पत्थर गिरने से कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। आनी में अलग-अलग घटनाओं में दो कारें चट्टानों और मलबे की चपेट में आ गईं। एक हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। वहीं, झलोगी के पास पत्थर गिरने से बंद हुआ मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग अब यातायात के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन




आनी में चलती कार पर गिरा मलबा, दो घायल
आनी में पहला हादसा किरण बाजार-बराड़ के बीच एनएच-305 पर हुआ। बारिश के दौरान पहाड़ी से अचानक भारी मलबा चलती कार पर आ गिरा। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोग मलबे में फंस गए।
विज्ञापन


मौके से गुजर रहे लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर आनी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान पदम सिंह (53) पुत्र गुमत राम, निवासी गांव दोघरी, डाकघर निगान, तहसील आनी और अब्दुल रहमान (32) पुत्र नवाबदीन, निवासी गांव दोगरीमोड़, डाकघर निगान, तहसील आनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए बस अड्डे के पास खड़ी कार पर गिरी चट्टान
आनी में दूसरी घटना नए बस अड्डे के पास हुई। यहां पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान सड़क किनारे खड़ी टैक्सी नंबर की कार से जा टकराई। चट्टान की चपेट में आने से कार को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था।

सैंज-न्यूली मार्ग पर भूस्खलन, 11 घरों को खतरा
बारिश के कारण सैंज घाटी में भी कई जगह हालात बिगड़े हैं। न्यूली-सैंज मार्ग पर सिउंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। वहीं, सैंज के बकशाहल गांव में सड़क का पानी घुसने से करीब 11 घरों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। घाटी में अन्य स्थानों पर भी भूस्खलन होने से संपर्क मार्ग प्रभावित होने की सूचना है।

सैंज के बकशाहल गांव में सड़क का पानी घुसने से करीब 11 घरों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। घाटी के अन्य हिस्सों में भी भूस्खलन से संपर्क मार्ग प्रभावित होने की सूचना है।




मंडी-कुल्लू हाईवे यातायात के लिए खुला
मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर झलोगी के पास मंगलवार सुबह करीब सात बजे से पत्थर गिरने के कारण यातायात रोक दिया गया था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। अब मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे मंडी और कुल्लू के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों को राहत मिली है।

कटौला-कमांद और मंडी-जोगिंद्रनगर मार्ग प्रभावित
कुल्लू जाने वाले कटौला-कमांद वैकल्पिक मार्ग पर कांढ़ी के पास भूस्खलन से सड़क बंद है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर भेजी गई है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

वहीं, मंडी से जोगिंद्रनगर होते हुए पठानकोट जाने वाला मार्ग भी उरला के पास भूस्खलन के कारण प्रभावित हुआ है। यहां मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुकी। यात्रियों के लिए वाया डायना पार्क वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है।

कुल्लू और मंडी के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश जारी रहने से भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यात्रियों को संवेदनशील मार्गों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


 

ज्यूरी के पास भूस्खलन से एनएच-5 बंद, दो घंटे से यातायात ठप; लगी वाहनों की लंबी कतारें
शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर ज्यूरी के पास पाशाडा खड़ा में मंगलवार को भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें हाईवे पर आ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। करीब दो घंटे से यातायात बंद होने के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद एनएचएआई की ओर से हाईवे को बहाल करने के लिए दो मशीनें मौके पर लगाई गई हैं। हालांकि पहाड़ से लगातार चट्टानें गिरने के कारण मलबा हटाने के काम में भी दिक्कत आ रही है।



लगातार गिर रही चट्टानें, बहाली में लग सकता है समय
हाईवे पर बड़ी मात्रा में मलबा जमा होने के साथ पहाड़ से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। ऐसे में सड़क को पूरी तरह साफ कर यातायात बहाल करने में अभी समय लग सकता है। मलबा हटाने के लिए मशीनों से काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन लगातार भूस्खलन के कारण मौके पर स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं और लंबी कतारें लग गई हैं।

किन्नौर का शिमला से संपर्क प्रभावित
एनएच-5 बंद होने से फिलहाल किन्नौर का शिमला जिले से सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है। यह मार्ग किन्नौर के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग होने के कारण हाईवे बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से सड़क बहाली का काम किया जा रहा है। वाहन चालकों से अपील है कि हाईवे की स्थिति सामान्य होने तक अनावश्यक रूप से इस मार्ग पर यात्रा न करें और मौके पर जारी निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed